Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeTop NewsAero India 2023 : PM Modi ने किया 14वें एयरो इंडिया का...

Aero India 2023 : PM Modi ने किया 14वें एयरो इंडिया का उद्घाटन, बोले- आज भारत की सफलता का प्रमाण आकाश दे रहा है

spot_img
spot_img

Aero India 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरू में वायुसेना के येलहंका एयर फोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम ने कहा PM मोदी ने कहा,आज भारत की संभावनाओं और सामर्थ्य का प्रमाण आकाश में गर्जना करते तेजस विमान ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता का प्रमाण है। 21वीं सदी का नया भारत अब ना कोई मौका खोएगा और ना ही अपनी मेहनत में कोई कसर छोड़ेगा।

नई ऊंचाई- नई भारत की सच्चाई है

पीएम ने आगे कहा, ‘आज दुनिया के डिफेंस कंपनी के लिए भारत एक मात्र मार्केट नहीं है एक पोटेंशियल पार्टनर भी है। हमारी टेक्नोलॉजी इन देशों के लिए कॉस्ट इफेक्टिव के साथ साथ क्रेडिबल भी है। ‘बेगलुरु का आसमान आज नए भारत का साक्षी बन रहा है। नई ऊंचाई- नई भारत की सच्चाई है। एयरो इंडिया का आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदहारण है।

एयरो इंडिया केवल एक शो नहीं है यह ताकत भी है

उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन एक और वजह से बहुत खास है। यह कर्नाटक जैसे एक ऐसे राज्य में हो रहा है जिसे तकनीक की दुनिया में विशेष महारत हासिल है। इस आयोजन से एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। कर्नाटक के युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी। मैं कर्नाटक के युवाओं से अपील करता हूं कि टेक्नोलॉजी में जो आपको महारत है उसको रक्षा में लगाएं। जब कोई देश नई सोच नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है उसकी दिशा भी नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ती है। आज एयरो इंडिया केवल एक शो नहीं है यह ताकत भी है।

आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है

पीएम ने कहा कि अमृतकाल’ का भारत एक फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है, जिसको ऊंचाइयां छूने से डर नहीं लगता। जो सबसे ऊंची उड़ान भरने के लिए उत्साहित है। आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है।

‘कर्नाटक की धर्म, दर्शन, शौर्य-पराक्रम और विज्ञान की भूमि रही

उन्होंने आगे कहा, ‘कर्नाटक की भूमि धर्म, दर्शन, अध्यात्म, शौर्य-पराक्रम और विज्ञान की भूमि रही है। यह प्रदेश औद्योगीकरण में अग्रणी रहा है और हमारे देश की इकॉनोमिक ग्रोथ में योगदान देने वाले सबसे प्रमुख राज्यों में से एक है। ऐसे में एयरो इंडिया के आयोजन के लिए यह बेहद उपयुक्त स्थान है। मुझे इस यह बताते हुए खुशी हो रही है, कि इस प्रदर्शनी में देश-विदेश से 700 से अधिक प्रदर्शकों, अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं।

नई बुलंदियां छू रहा है भारत- राजनाथ सिंह

एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आज, Aero-India 2023 के उद्घाटन समारोह के महत्त्वपूर्ण अवसर पर, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हम सबके बीच होना, बड़ी प्रसन्नता की बात है. अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में से समय निकालकर, आपने यहां अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की. प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा देश, हर क्षेत्र में सफलता की नित नई बुलंदियां छू रहा है. विश्व के राजनैतिक और आर्थिक मानचित्र पर हमारा देश, पिछले कुछ वर्षों में बड़ी मज़बूती के साथ उभरकर सामने आया है.’

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल