Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeViral VideoBharat Jodo Yatra : ब्रेक मिलते ही डांस फ्लोर पर थिरके Digvijay...

Bharat Jodo Yatra : ब्रेक मिलते ही डांस फ्लोर पर थिरके Digvijay Singh, बोले बीजेपी नेता- धारदार चाल…

spot_img
spot_img

Digvijay Singh Viral Video : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ों यात्रा पिछले कई दिनों से चर्चा में है, इस यात्रा के दौरान की कई तस्वीरे और वीडियो सामने आती रहती है। फिलहाल राहुल गांधी के गुजरात जाने की वजह से इस यात्रा पर अभी दो दिनों का ब्रेक है। ऐसे में ब्रेक के दौरान एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में पूर्व सीएम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है, जिसमें वो अपने साथियों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे है।

केसरिया तेरा इश्क गाने पर किया डांस

सोशल मीडिया पर दिग्गविज सिंह का वायरल वीडियो काफी सुर्खियों में है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे डांस फ्लोर पर दिग्विजय सिंह केसरिया तेरा इश्क गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह दूर खड़े कुछ साथियों को भी खींचकर ला रहे हैं और ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गाने पर भी डांस कर रहे हैं।

डांस फ्लोर पर दिखा अलग अंदाज

डांस फ्लोर पर दिग्विजय सिंह एक खुशनुमा मूड में दिखाई दे रहे है, ढलती उम्र में भी वे बड़ी फूर्ती से डांस कर रहें है। वहीं उनके साथ मौजूद भारत जोड़ो यात्रा के यात्री भी पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में डांस करने से पहले वह अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलते भी नजर आए। इसके बाद भैंसा के साथ डांस करते दिखाई दिए। बता दें कि एमपी में भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश करेगी और चार दिसंबर तक प्रदेश में रहेगी।

दिग्विजय सिंह के डांस पर बीजेपी नेताओं का तंज

जहां एक ओर सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का ये वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं दूसरी ओर इस पर बीजेपी नेता चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा… आपकी धार दार चाल ऐसे ही बनी रहे दिग्गी राजा।

लोग दे रहें कई तरह की प्रतिक्रियाएं

दिग्विजय सिंह के इस वीडियो के वायरल वीडियो पर लोग एक से एक कमेंट कर रहे है। वहीं इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल