Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeLife StyleHealthWhite Spots On Nails : नाखून पर सफेद निशान को न करें...

White Spots On Nails : नाखून पर सफेद निशान को न करें नजरअंदाज, ये देते है कई बीमारियों का संकेत

spot_img
spot_img

White Spots On Nails : आपने देखा होगा कभी-कभी हमारे नाखूनो पर सफेद निशान (White Spots on Nails ) दिखाई देते है, लेकिन हम इसे नजरअंदाज कर देते है क्योंकि हमें पता हीं नहीं होता कि इसका क्या मतलब हैं। हमारे लिए ये एक समान्य सी चीज होती है, लेकिन आपको बता दें कि नाखूनों से आप अपनी सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं। आयुर्वेद में नाखूनों को देखकर आयुर्वेदाचार्य बीमारी के बारे में बता देते थे। नाखूनों के ये निशान आपको किसी न किसी बीमारी का संकेत देते है जिसे हम नहीं समझ पाते। आज हम आपको बताएंगे कि नाखूनों पर दिखने वाले ये सफेद स्पॅाट किस बीमारी की ओर इशारा करते है।

White Spots On Nails : जानें नाखून पर सफेद निशान क्यों होते हैं?

नाखून पर दिखने वाले सफेद निशान (White spot on nails) शरीर में किसी समस्या का संकेत हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इससे नाखूनों की प्लेट को भी हानि पहुंचती है। नाखूनों के व्हाइट स्पॉट को मेडिकल टर्म में ल्यूकोनीशिया के नाम जाना जाता है। ल्यूकोनीशिया के दौरान नाखूनों पर सफेद धब्बे या निशान दिखाई देने लगते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसकी वजह से नाखून की प्लेट को गंभीर नुकसान होता है। नाखूनों पर दिखने वाले सफेद स्पॉट कई वजहों से हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Tongue Colour : जीभ के रंग से जानिए कितने स्वस्थ है आप, ऐसा कलर दिखें तो हो जाए Alert

इन बीमारियों का संकेत देते है नाखूनों के सफेद स्पॅाट (White spot on nails)

नाखूनों के सफेद निशान कभी-कभी अनुवांशिक Genetic) कारणों से भी होते हैं। इसके साथ यह खून की कमी का भी संकेत करते हैं।

कई बार फंगल इंफेक्शन से भी नाखूनों पर सफेद स्पॉट बन जाते हैं। इस इंफेक्शन्स से आपकी उंगलियों को काफी खतरा हो सकता है।

सही खान-पान न होने की वजह से भी ऐसा होता है। बॉडी में पोषक तत्वों की कमी होने पर भी नाखूनों पर व्हाइट स्पॉट पड़ जाते हैं।

कई बार नाखून पर लगने वाली चोट की वजह से भी ऐसा हो सकता है। दरवाजे में उंगली फंसने से या नाखून पर किसी चीज से चोट लगने पर सफेद रंग के निशान पड़ सकते हैं।

शरीर में खनिजों की कमी की वजह से भी नाखून पर सफेद रंग के निशान हो सकते हैं।

शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से नाखून पर सफेद रंग के निशान हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद डाइट और सप्लीमेंट्स का ध्यान रखना चाहिए।

स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे नाखून सोरायसिस और एक्जिमा आदि की वजह से यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा ल्यूकोडर्मा की वजह से भी नाखून की प्लेट में सफेद धब्बे हो सकते हैं।

शरीर में गंभीर बीमारियां भी नाखून पर सफेद धब्बे का कारण हो सकती हैं। हार्ट डिजीज, किडनी में खराबी, निमोनिया और लिवर सिरोसिस की समस्या आदि इसके प्रमुख कारण होते हैं।

नाखून पर सफेद निशान होने पर क्या करें

नाखून पर सफेद निशान से बचाव के लिए आपको इसके कारणों को दूर करना चाहिए। अगर आपको नाखूनों पर सफेद निशान की समस्या बार-बार हो रही है तो सबसे पहले आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, जिससे वो इस समस्या के कारणों को जानने के लिए आपका टेस्ट करेंगे। उसके बाद अगर यह किसी समस्या, बीमारी या डिसआर्डर के कारण हो रहा है तो उसको दूर करने के लिए इलाज करेंगे।

इसके अलावा नाखून पर दिखने वाले सफेद निशान की समस्या से बचने के लिए आपको संतुलित आहार का सेवन और रेगुलर एक्सरसाइज और योगाभ्यास करना चाहिए। इसके अलवा महिलाएं नाखून पर इस्तेमाल करने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बिना सोचे समझे न खरीदें। एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही किसी प्रोडक्ट का स्किन या नाखून पर यूज करें।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल