Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeLife StyleHealthTongue Colour : जीभ के रंग से जानिए कितने स्वस्थ है आप,...

Tongue Colour : जीभ के रंग से जानिए कितने स्वस्थ है आप, ऐसा कलर दिखें तो हो जाए Alert

spot_img
spot_img

Tongue Colour : जिस तरह पेशाब का कलर कई बीमारियों का संकेत देता है, ठीक उसी प्रकार आपके जीभ का बदला रंग भी आपके सेहत का हाल बताता है। आप अक्सर देखते होंगे कि डॅाक्टर पेशेंट को देखने के दौरान सबसे पहले उससे जीभ दिखाने को कहता है, क्योंकि आपकी जीभ का कलर (Tongue Colour) आपके हेल्थ के बारे में बहुत कुछ बताता है, इससे बीमारियों को पता चलता है। आइए जानते हैं कि जीभ के हर कलर का क्या मतलब होता है, किस प्रकार के बदलावों के आधार पर सेहत में गड़बड़ी का पता लगाया जा सकता है।

Tongue Colour : जानें कौन सा कलर देता है स्वस्थ होने का संकेत

जीभ के रंगों ( (Tongue Colour) में परिवर्तन के आधार पर सेहत का अंदाजा लगाने से पहले यह जान लें कि आखिर किस तरह की जीभ को डॉक्टर स्वस्थ मानते हैं, तो बता दें कि डॉक्टरों के अनुसार स्वस्थ जीभ आमतौर पर गुलाबी रंग की होती है, कुछ लोगों में इसके रंग हल्के या गाढ़े जरूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जीभ में होने वाले कई तरह के परिवर्तन सेहत की स्थिति के बारे में बता सकते हैं। यदि आपकी जीभ के रंग या बनावट में आसामान्य परिवर्तन दिखे तो इस बारे में सावधान हो जाएं।

Tongue Colour : कौन सा रंग किस बीमारी का संकेत दे रहा

जीभ का लाल रंग

अगर आपकी जीभ का रंग गुलाबी से लाल हो रहा तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी में विटामिन बी12 और फॉलिक एसिड की काफी ज्यादा कमी हो चुकी है, इसलिए टंग पर रेड स्पॉट दिखने लगते है, इसे जियोग्राफिक टंग भी कहते हैं।

जीभ का नीला या पर्पल रंग

जुबान का रंग नीला (Tongue Colour) या पर्पल हो जाए तो समझ जाइए ये दिल से जुड़ी बीमारियों का संकेत कर रहा है। इस कंडीशन में हार्ट ब्लड को सही तरीके से पंप नहीं कर पाता या खून में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।

जीभ का ब्राउन रंग

जो लोग चाय या कॉफी बहुत ज्यादा पीते हैं उनकी जुबान का रंग ब्राउन हो जाता है। इसके अलावा जिन लोगों को सिरगेट या बीड़ी पीने की लत होती है उन्हें भी ब्राउन टंग का सामना करना पड़ता है, इसलिए ऐसी चीजों से बचें।

जीभ का काला रंग

अगर जीभ का रंग (Tongue Colour) काला हो रहा है, तो समझिए ये गंभीर बीमारियों की तरफ इशारा करता है। ये कैंसर का संकेत हो सकता है और अक्सर फंगल इनफेक्शन और अल्सर होने पर भी जीभ काली पड़ जाती है। जो लोग काफी ज्यादा स्मोकिंग करते हैं उनके साथ भी ये परेशानी हो सकती है।

जीभ का सफेद रंग

जीभ का सफेद रंग हो रहा तो आप मुंह की सफाई सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से सफेद गंदगी की लेयर इस पर जमने लगती है, जिससे जुबान का रंग ऐसा हो जाता है, कई बार फ्लू या लिकोप्लेकिया की वजह से भी व्हाइट टंग नजर आने लगता है।

जीभ का पीला रंग

अगर आपकी जीभ का रंग (Tongue Colour) पीला पड़ गया है तो इसका मतलब ये है कि शरीर मे पौष्टिक तत्वों की कमी होने लगी है। इसके अलावा लिवर या पेट में दिक्कत होने की वजह से भी जीभ पर पीली लेयर चढ़ने लगती है।

Disclaimer : उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें, क्योंकि यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है, स्वराज हिंद इसकी पुष्टि नहीं करता।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल