Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeSportsIPL 2023 : ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदार बदले, ये खिलाड़ी...

IPL 2023 : ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदार बदले, ये खिलाड़ी पहुंचे टॅाप पर

spot_img
spot_img

IPL 2023 Orange-Purple Cap List : इन दिनों IPL 2023 के 16वें सीजन का रोमांच जारी है। रोज क्रिकेट ग्राउंड में नए रिकॉर्ड बन और टूट रहे है। वहीं शनिवार को दो शानदार मुकाबले खेले गए थे। जिसके बाद IPL 2023 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप (Orange-Purple Cap List) की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आइए एक नजर डालते है ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट में कौन से खिलाड़ी सबसे टॅाप पर चल रहे है।

IPL 2023 : ऑरेंज कैप के दावेदारी में ये खिलाड़ी टॅाप पर

बता दें कि, पहला मैच दो दिग्गज टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुआ था। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर आमने सामने थे। इन दोनों मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे फाफ डुप्लेसी ही हैं। दिल्ली के खिलाफ इस स्टार बल्लेबाज ने 44 रनों की शानदार पारी खेली, इसी के साथ वह सीजन-16 में 500 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने।

यह भी पढ़ें- विराट-गंभीर की IPL मैच में तनातनी पर UP Police ने ली चुटकी- किया ये मजेदार Tweet

Pic Credit- Hindustan

IPL 2023 : पर्पल कैप की दावेदारी में ये खिलाड़ी टॅाप पर

वहीं पर्पल कैप तुषार देशपांडे के सिर सज चुकी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट चटकाकर तुषार के नाम इस सीजन सबसे अधिक 19 विकेट हो गए हैं। वह मोहम्मद शमी और राशिद खान से आगे निकल चुके हैं।

IPL 2023 : ऑरेज कैंप की लिस्ट में टॉप-5 बल्लेबाज

आइए अब एक नजर डालते है आईपीएल 2023 (IPL 2023) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों पर। फाफ डुप्लेसी के अलावा इस लिस्ट में डेवोन कॉन्वे, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और ऋतुराज गयकवाड़ मौजूद हैं। शुभमन गिल को इस लिस्ट से बाहर होना पड़ा है, उनके नाम फिलहाल 375 रन हैं। वहीं डेविड वॉर्नर 330 रनों के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

  1. फाफ डुप्लेसी- 511
  2. डेवोन कॉन्वे- 458
  3. यशस्वी जायसवाल- 442
  4. विराट कोहली- 419
  5. ऋतुराज गायकवाड़- 384

पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाज

वहीं बात पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाजों की करें तो तुषार देशपांडे के अलावा इस लिस्ट में मोहम्मद शमी, राशिद खान, पीयूष चावला और अर्शदीप सिंह हैं। सीएसके के रविंद्र जडेजा और आरसीबी के मोहम्मद सिराज 15-15 विकेट के साथ 6ठें और 7वें नंबर पर हैं।

  1. तुषार देशपांडे- 19 विकेट
  2. मोहम्मद शमी- 18 विकेट
  3. राशिद खान- 18 विकेट
  4. पीयूष चावला- 17 विकेट
  5. अर्शदीप सिंह- 16 विकेट

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल