Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeTrendingअजब-गजब : बॉयफ्रेंड ने दिया प्यार में धोखा तो गर्लफ्रेंड ने किया...

अजब-गजब : बॉयफ्रेंड ने दिया प्यार में धोखा तो गर्लफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा की उड़ गए आशिक के होश

spot_img
spot_img

वो कहते है न कि प्यार पर किसी का जोर नहीं चलता, ये जात-पात, ऊंच-नीच व उम्र की सीमा से कहीं परे है। कब किस राह में किससे प्यार हो जाए, कोई नहीं जानता है। आज हम आपको एक ऐसे ही अजीबो-गरीब प्यार के एक किस्से के बारे में बताने जा रहे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, अमेरिका के ओहायो स्टेट से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपने बेटे के एक्स गर्लफ्रेंड से ही शादी रचा ली, जो उससे 24 साल छोटी है। चौक गए न आप, लेकिन यहीं सच है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स की 24 साल छोटी दुल्हन उसके बेटे को टीनएज में ही डेट कर रही थी। 27 साल की सिडनी डीन नाम की लड़की ने 51 साल के ट्रक ड्राइवर पॉल से शादी करके सबको चौंका दिया। लड़की इस शख्स से पहली बार तब मिली थी, जब वह मात्र 11 साल की थी और उसके बेटे के प्यार में थी। तब लड़की को शायद ही पता रहा होगा कि भविष्य में वह अपने बॉयफ्रेंड के पिता के प्यार में डूब जाएंगी और उनसे शादी रचाएंगी।

यह भी पढ़ें- अजब-गजब : एक ऐसा देश जहां पानीपुरी खाना है पूरी तरह से बैन, जानिए क्या है वजह

बेटे ने दिया धोखा तो पिता से हो गया प्यार

यह मामला सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। पॉल के बेटे से ब्रेकअप के बाद भी वह दोनों दोस्त थे। इसके बाद लड़की को अपने बॉयफ्रेंड के पिता से प्यार हुआ और वह अपने से 24 साल बड़े पॉल को डेट करने लगी। सिडनी डीन ने बताया कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने एक नई गर्लफ्रेंड बना ली थी। इससे उन्हें बहुत दुख हुआ था। इस दौरान वह अपने दिल की बातें बताने के लिए उसके पिता के साथ चैट करने लगी थी। सिडनी ने कहा कि उस टाइम उन्होंने नहीं सोचा था कि वह पॉल के प्यार में पड़ जाएंगी।

यह भी पढ़ें- इटली में है दुनिया का सबसे डरावना आइलैंड, इसे माना जाता है शापित और भूतिया, जानिए क्यों

सिडनी ने कहा, ‘मुझे कभी पॉल के प्यार में पड़ने की उम्मीद नहीं थी। हम नॉन-ट्रेडिशनल तरीके से मिले थे।’ हालांकि अब वह अपने रिश्ते को लेकर बहुत खुश हैं। पॉल और सिडनी ने कपल ने डेटिंग तब शुरू की जब वह 16 साल की थीं। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी के बाद भी चीजें अच्छी नहीं थीं क्योंकि उन्हें अपने परिवारों के लोगों को अपने सच्चे प्यार के बारे में समझाना बहुत कठिन था।

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल