Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeDharmaAkshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा इन चीजों...

Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

spot_img
spot_img

Akshaya Tritiya 2024 : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई को पड़ रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन किया गया जप, तप, ज्ञान, स्नान, दान, होम आदि अक्षय रहते है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व पड़ता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024)  के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ होता है, लेकिन यदि किसी वजह से आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो कुछ और चीजें भी हैं, जिन्हें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि के साथ ही ये चीजें मां लक्ष्मी और धन देवता कुबेर की कृपा दिलाती हैं। तो आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर आप सोने के अलावा और किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं….

Akshaya Tritiya 2024 : करें इन चीजों की खरीदारी

जौ

मान्यता है कि अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) के दिन यदि सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो इस दिन आप जौ खरीद सकते हैं। शास्त्रों की मानें तो जौ खरीदना भी सोना खरीदने जैसा शुभ माना गया है। इस दिन खरीदे गए इस जौ को भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित कर दें, फिर उसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे आपके घर में धन-दौलत की बढ़ोतरी होगी।

दक्षिणावर्ती शंख

अक्षय तृतीया के दिन आप दक्षिणावर्ती शंख भी खरीद सकते हैं। दक्षिणावर्ती शंख मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में रखने से हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहता है।

कौड़ी

धर्म शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया के अवसर पर कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और अगले दिन कौड़ी को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें।

श्रीयंत्र अक्षय

तृतीया पर सोना नहीं खरीद पर रहे तो इस दिन श्रीयंत्र खरीदना भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में श्रीयंत्र लाने के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ होता है। इस दिन श्रीयंत्र की विधि-विधान से स्थापना करें।

इसके पीछे की धार्मिक मान्यता ये है कि इस दिन प्राप्त धन एवं संपत्ति बेहद ही लाभकारी होते हैं। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक चलती हैं और शुभ फल देती हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल