Saturday, May 11, 2024
spot_img
HomeFacts of IndiaCursed Village Of India : भारत का ऐसा शापित गांव, जहां चलता...

Cursed Village Of India : भारत का ऐसा शापित गांव, जहां चलता है आत्माओं का राज, रातों-रात गायब हो गए पांच हजार लोग!

spot_img
spot_img

Cursed Village Of India : भारत जितना ऐतिहासिक है, उतना रहस्यमय भी है। यह दुनिया का सबसे प्रचीन देश माना जाता है, यहां हर कोने में एक इतिहास छुपा हुआ है। यहां कई ऐसी ऐतिहासिक इमारते हैं, जो भारत के गौरवमयी इतिहास को दर्शाती है। इनमें से कई जगहें ऐसी भी है जो कई रहस्यों से परिपूर्ण है, इन्हें भूतिया व शापित माना जाता है। जिनसे जुड़ी गुत्थी को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही गांव के बारे में बताने जा रहें है, जहां आज भी आत्माओं (Cursed Village Of India) का राज चलता है, अचानक ही ये गांव एक रात में वीरान हो गया। रातों-रात सुनसान होने वाले इस गांव का राज एक रहस्य कि तरह है, आखिर इस गांव में उस रात क्या हुआ इसपर से पर्दा आज तक नहीं उठ पाया है। आइए जानते है इस गांव के बारे में….

यहां स्थित है गांव

दरअसल, हम बात कर रहें है राजस्थान के कुलधरा गांव (Kuldhara Village) की, जो जैसलमेर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गांव 1291 में पालीवाल पंडितों ने बसाया गया था, इसकी आबादी कभी 1500 हुआ करती थी, लेकिन एक दिन रातों-रात सभी गांववासी अचानक गायब हो गए।

यह भी पढ़ें- Island Of Dolls : ये है दुनिया का सबसे Haunted आईलैंड, जहां चलता है पापी गुड़िया का राज

200 साल से वीरान पड़ा है गांव

तब से लेकर आज तक कोई उस गांव में नहीं बस पाया है। लोग दावा करते हैं कि यह गांव करीब 200 सालों से वीरान पड़ा है। तब से ही इस गांव को लोग भूतहा कहते हैं।

यह भी पढ़ें- दुनिया की अनोखी जगह जहां मौत के बाद भी चलती है जिंदगी, मुर्दे भी होते हैं हर आयोजन में शामिल

इस तरह गांव हुआ वीरान

कहा जाता है की यहाँ के रियासत के दीवान की बुरी नजर गांव के एक ब्राह्मण की बेटी पर पड़ गई थी। तब दीवान सालिम ने उस लड़की से शादी करने के लिए गांव के लोगों को कुछ दिनों की मुहलत दी। उस दौरान अपने आत्म सम्मान और बहन बेटियों की रक्षा के लिए रातों-रात पांच हज़ार से ज्यादा परिवारों ने अपनी रियासत छोड़ने का कठिन निर्णय लिया।

गांव की सरहद पर परिंदे भी नहीं मारते पर

इसके बाद अगली शाम कुलधरा गांव को पूरी तरह से खाली, चारों तरफ सन्नाटों पसरा हुआ पाया गया। इस गांव की सरहद पर आज परिंदे भी पर नहीं मारते। कहा जाता है की गांव छोड़ते समय उन ब्राह्मणों ने इस जगह को श्राप दिया था। जिसके बाद से उस दिन से लेकर आज तक कुलधरा यूहीं वीरान पड़ा हुआ है और यह जगह रूहानी ताकतों के कब्जे में है।

यह भी पढ़ें- Unique Lake : भारत की ऐसी अनोखी झील जो उल्का पिंड के टकराने से बनी, खूबसूरत होने के साथ है रहस्यमयी भी

जिसने भी रात रुकने की सोची, हुआ हादसे का शिकार

इस जगह को दोबारा बसाने की काफी कोशिशे की गई पर कोई फायदा नहीं हो पाया। बता दें इस जगह के बारे में कहा जाता है की जो भी यहां रात को रुका है वो किसी न किसी हादसे का शिकार हुआ है।

शाम ढलने के बाद सुनाई देती है अजीब अवाजें

वहीं कुलधरा में एक मंदिर है जो आज भी इस श्राप से मुक्त है। कहते हैं की शाम ढलने के बाद अक्सर वहां से कुछ अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। इसके अलावा गांव के कुछ मकान ऐसे हैं जहां कुछ परछाईंयां अचानक नजरों के सामने आ जाती हैं। यहां के लोग कहां चले गए इससे जुड़ा यह रहस्य अब तक बरकार है, जिसका पता अबतक कोई नहीं लगा पाया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल