Saturday, May 11, 2024
spot_img
HomeTop NewsMahakal Lok Corridor : PM मोदी ने किया महाकाल लोक के प्रथम...

Mahakal Lok Corridor : PM मोदी ने किया महाकाल लोक के प्रथम फेज का लोकार्पण, भव्यता देख आप भी हो जाएंगे आश्चर्यचकित

spot_img
spot_img

Mahakal Lok Corridor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक कॅारिडोर के पहले चरण का लोकार्पण किया। लोकापर्ण से पहले पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा अचर्ना की। बता दें कि इस Mahakal Lok Corridor का निर्माण इतनी भव्य तरीके से किया गया है, जिसे देख आपको अलौकिक अहसास होगा। इस कॉरिडोर को महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के साथ लगे रुद्रसागर झील के पास बनाया गया है, जिसमें रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। जो इस मंदिर की सुंदरता में चार चाँद लगाने का काम कर रही है। आइए आपको इस कॅारिडोर की भव्यता से रूबरू कराते है…

Mahakal LOk Corridor : भगवान शिव की 200 फुट की प्रतिमा स्थापित

महाकालेश्वर कॉरिडोर (Mahakal Corridor) के अंदर भगवान शिव की 200 फुट की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर के दो भव्य प्रवेश द्वार-नंदी और पिनाकी द्वार बनाए गए हैं। इस द्वार पर भगवान श्री गणेश और रिद्धि,-सिद्धि के साथ नंदी भी विराजमान है।

बनाए गए 108 भव्य पिलर

इसके अलावा द्वार पर महाकाल का प्रिय श्लोक “आकाशे तारक लिंगम पाताले हाटकेश्वर मृत्यु लोके महाकालं त्रयलिंगम नमोस्तुते” को पत्थरों पर अंकित किया गया। इसके साथ ही 108 भव्य पिलर भी लगाए जाएंगे, जिसपर खूबसूरत लाइटें भी लगाई गई हैं।

क्यूआर कोड स्‍कैन कर जान सकेंगे प्रतिमाओं के बारे में

यहां श्रद्धालुओं को भगवान शिव से जुड़ी कथाओं के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यहां सप्तऋषि, नवग्रह मंडल, त्रिपुरासुर वध के साथ नंदी की विशाल प्रतिमा देख सकेंगे। अगर आप इन मूर्तियों के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं, तो आपको क्यूआर कोड स्‍कैन करना होगा।

मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा

शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 50 से अधिक भित्ति-चित्रों की एक श्रृंखला बनाई गई है, जो महाकाल लोक की शोभा बढ़ाएंगे। परिसर में ई-रिक्शा के माध्यम से उन श्रद्धालुओं का आवागमन कराया जाएगा, जिन्हें चलने में दिक्कत होगी। इसके अलावा परिसर में फुल और प्रसाद की दुकान भी बनाई गई।

देखें वीडियो

बता दें कि इस कॉरिडोर का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। जिसमें से आज एक चरण का लोकार्पण पीएम मोदी ने किया है। महाकाल कॉरिडोर में देश का पहला नाइट गार्डन भी बनाया जा रहा है। जहां भगवान शिव से जुड़ी करीब 200 मूर्तियां स्‍थापित की जाएंगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल