Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeLife StyleHealthHealth Tips : सावधान! अगर आप भी रात में सोने से पहले...

Health Tips : सावधान! अगर आप भी रात में सोने से पहले पीते है दूध, तो कहीं फायदे की जगह ये आपको न पहुंचा दें नुकसान

spot_img
spot_img

Milk Before Bed : दूध कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसका सेवन करना हमारे हेल्थ के लिए लाभदायक माना जाता है। इसे प्रोटीन और कैल्शियम का खजाना कहा जाता है, इतना ही नहीं इसमें विटामिन ए, बी2 और बी12 होता है. यह सभी पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आर्युवेद में भी दूध को एक अच्छा कारक बताया गया है और बेहतर नींद और अच्छे डाइजेशन के लिए ज्यादातर लोग रात में दूध पीकर ही सोते है, कुछ लोगों की ये आदत में भी शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है कि रात में दूध पीकर सोना आपके हेल्थ को नुकसान भी पहुंचा सकता है, शायद नहीं। तो चलिए आज आपको बताते है कि रात में सोने से पहले दूध पीकर सोना आपके लिए कितना सही है।

जैसा कि आप सभी जानते है दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों के लिए जरूरी माने जाते हैं। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि यह कैंसर के खतरे को कम करने में भी काफी मददगार होता है। यह कई तरह से हमारे हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन रात में सोने से पहले इसका सेवन आपके लिए किसी खतरे से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- सावधान! अगर आप भी Foil Paper में पैक कर ले जाते है लंच, तो दे रहें इन बीमारियों को दावत!

जानें रात में सोने से पहले दूध पीने के है क्या नुकसान

कैलिफोर्निया स्थित गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर पलानीअप्पन मणिक्कम ,ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि रात में सोने से पहले दूध का सेवन आपके लिए स्वास्थ्य सभी कई तरह की समस्याओं खड़ा कर सकता है। खासकर जिन लोगों की उम्र 30 साल से ज्यादा हो, उनके शरीर में धीरे-धीरे लेक्टेज एंजाइम की कमी होने लगती है जिस वजह से उनके लिए दूध को पचाना आसान नहीं होता। इसके अलावा उन्हें पाचन संबंधित शिकायत भी हो सकती है।

वीडियो में उन्होंने बताया, हमारी छोटी आंत में लैक्टेज एंजाइम पाया जाता है जो दूध में मौजूद लैक्टोज को छोटे-छोटे अणुओं जैसे ग्लूकोज और गैलेक्टोज में तोड़ने का काम करता है ताकि यह आसानी से अवशोषित हो सके.30 साल की उम्र के आसपास, हमारी छोटी आंत में लैक्टेज एंजाइम का उत्पादन काफी कम होने लगता है।  लैक्टेज एंजाइम के बिना, दूध सीधे ही बड़ी आंत में पहुंच जाता है और इसमें मौजूद बैक्टीरिया से अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है.  इसका असर आपके पेट की चर्बी पर होगा। अब आप सोच रहें होंगे अगर ऐसा है तो फिर दूध पीने का सही समय कब है, तो चलिए ये भी बताते है।

यह भी पढ़ें- Health Tips : अगर आप भी खाते है फल में नमक छिड़क कर तो हो जाएं सावधान! सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

देखें वीडियो

जानें दूध पीने का सही समय

डॉक्टर पलानीअप्पन ने बताया कि लोगों को दूध पीने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरुरी है। सबसे पहले तो आप खाना खाने के तुरंत बाद दूध ना पिएं। सोने से ठीक पहले दूध का सेवन करने से आपका इंसुलिन लेवल बढ़ सकता है क्योंकि दूध में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, क्योंकि दूध में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है जो सरकेडियन रिदम (बॉडी क्लॉक) को डिस्टर्ब करता है। अगर आप रात में दूध पीना पसंद करते है या आपकी आदत है तो ऐसे में आप रात में सोने से 2-3 घंटे पहले इसका सेवन कर सकते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल