Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeNationalAkhilesh Yadav ने घोषणा पत्र के बाद अब समझाई BJP के हार...

Akhilesh Yadav ने घोषणा पत्र के बाद अब समझाई BJP के हार की क्रोनोलॉजी, कहा- आम लोगों ने साथ..

spot_img
spot_img

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी की हार का घोषणा पत्र जारी करने के बाद अब बीजेपी के हार की क्रोनोलॉजी समझाई है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- भाजपा की हार की क्रोनोलॉजी :

  • महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार की वजह से सबसे पहले आम जनता ने भाजपा का साथ छोड़ा
  • ⁠फिर संविधान और आरक्षण को ख़त्म करने की साज़िश रचनेवाली भाजपा के ख़िलाफ़ शोषित, दमित, वंचित लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ा
  • ⁠फिर किसानों को भी लगा कि जो हमारे ख़िलाफ़ काले क़ानून लाए, जिन्होंने रास्ते में कील-काँटे बिछाए उन किसान-विरोधियों का साथ क्या देना
  • ⁠फिर युवाओं को भी लगा कि जो नौकरी-रोज़गार को षड्यंत्र रचकर ख़त्म कर रहे हैं, उनको वापस लाकर अपना भविष्य बर्बाद क्यों करना
  • ⁠फिर महिलाओं को भी लगा कि जो मणिपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, कर्नाटक और खेल तक में हो रहे नारी के अभूतपूर्व अत्याचार पर नहीं बोल रहे हैं उनपर भरोसा करना, ख़ुद को धोखा देना है।
  • ⁠फिर पूँजीपतियों को लगा कि जो घोड़ा जीत नहीं रहा उसको दाना-पानी क्यों डाला जाए
  • ⁠फिर मीडिया को लगा कि हारनेवाले के गीत क्यों गाए जाएं
  • ⁠फिर ख़ुद भाजपा को लगा कि जब सब मिलकर हमें हरा रहे हैं, तो जाते-जाते अपनी हार का ढीकरा दूसरों पर डालकर, ऐतिहासिक हार की शर्मिंदगी से कैसे बचा जाए तो वो अपनी नाव में ही छेद करने लगे क्योंकि उन्हें लगा हार का सामना करने से अच्छा डूबना है।

सारांश: भाजपा चुनाव हार गयी है।

बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने एक और ट्विट किया था, जिसमें उन्होंने भाजपा के हार का घोषणा पत्र जारी किया था।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल