Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeViral VideoViral Video : 52 साल की महिला को दिल दे बैठा 21...

Viral Video : 52 साल की महिला को दिल दे बैठा 21 साल का लड़का, रचाई शादी, कहा- प्यार की कोई उम्र नहीं होती

spot_img
spot_img

Viral Video : ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन…. एक ऐसी ही लव स्टोरी सामने आई है जिसपर गाने की ये लाइन बिल्कुल फिट बैठती है। दरअसल, एक 21 साल के लड़के ने अपने उम्र से 31 साल बड़ी 52 साल की महिला से शादी रचाई है। जिसका वीडियो बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को देख हैरान है, इतना ही नहीं लड़के का कहना है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है।

52 साल की महिला से हुआ 21 साल के लड़के को प्यार

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का वेडिंग स्टेज पर खड़ा हुआ है और साथ में एक महिला है। दोनों ने ही अपने गले में वरमाला पहन रखी है। वहीं किसी ने लड़के से पूछा कि आपने शादी कर ली है आप दोनों ने? फिर लड़के ने हां में जवाब दिया, फिर वीडियो रिकॉर्ड वाले शख्स ने लड़के से उम्र पूछा तो उसने बताया वह 21 साल का है और उसने जिससे शादी की उस महिला की उम्र 52 साल की है।

यह भी पढ़ें- जब छोटी बच्ची ने Aastha Gill संग गाया Pasoori, सुनकर हैरान हुई सिंगर, बोली- मैं स्टेज छोड़कर जा रही

लड़के ने कही ये बात

इसके बाद सामने खड़े लोगों ने लड़के से पूछा कि भाई क्या आपने सही किया तो लड़के ने जवाब दिया, ‘प्यार की कोई उम्र नहीं होती, प्यार कभी भी हो सकता है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने पूछा कि क्या आप लोग इस शादी से खुश हो तो महिला ने कहा कि हां खुशी हैं, हम दोनों खुश हैं।

यह भी पढ़ें- Australia : सिडनी के इस फेमस Beach पर एक साथ 2500 लोग पहुंचे Nude, वजह जानकर आप भी जाएंगे चौंक

महिला ने कहा मुझे इनपर सबसे ज्यादा भरोसा

महिला आगे कहती है मुझे अपने आप से भी ज्यादा भरोसा इनपर है, क्योंकि मैंने तीन साल देख लिया है। इस पर लड़के ने भी कहा, ‘प्यार की कोई एज नहीं होती, बस दिल देखा जाता है। इंसान अच्छा तो सब अच्छा है।

देखें वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया पर ये पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं सामने आई है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल