Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeViral Videoऐ राजा छक्का मारके गर्दा मचा देला.. Chris Gayle की भोजपुरी कमेंट्री...

ऐ राजा छक्का मारके गर्दा मचा देला.. Chris Gayle की भोजपुरी कमेंट्री ने जीता लोगों का दिल

spot_img
spot_img

Chris Gayle Bhojpuri Commentary In IPL 2023 : भोजपुरी भाषा की बात ही सबसे अलग है, इसमें एक अलग ही मिठास है। धीरे-धीरे इस भाषा का क्रेज इतना बढ़ रहा कि आईपीएल के 16वें (IPL 2023) सीजन में भोजपुरी में कमेंट्री सुनने को मिल रही। इतना ही नहीं विदेशियों में भी यह भाषा अपनी मिठास घोलती दिखाई दे रही है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जिसमें क्रिकेट के सबसे ख़तरनाक बल्लेबाज़ों में शुमार क्रिस गेल (Chris Gayle) को टोपी और गमछा पहन बिहारी बाबू स्टाइल में देखा गया। इतना ही नहीं वो भोजपुरी में बात करते नजर आए। गेल के इस अंदाज ने लोगों को उनका कायल बना दिया है।

गेल को भोजपुरी देख लोग हुए हैरान

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस गेल अपने अंदाज़ में भोजपुरी कमेंट्री स्टूडियो में एंट्री मारते हैं। गमछा पहन कर भोजपुरिया अंदाज़ में बात कर रहे हैं। जहां एक ओर लोगों को उनका अंदाज़ बहुत ही ज्यादा भा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें इतने अच्छे से भोजपुरी बोलता देख हैरान भी है। इस वीडियो को JioCinema के द्वारा शेयर किया गया है।

भोजपुरी में सवालों का जवाब देते दिखे गेल

इस वीडियो में आप देख सकते है कि एंकर शुरुआत में उनसे भोजपुरी में बात करते है और कुछ सवाल करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं बल्लेबाज क्रिस गेल भी इस मामले में कहा पीछे हटने वाले हैं, वह भी सारे सवालों का जवाब भोजपुरी भाषा में देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खासा वायरल किया जा रहा है।

देखें वीडियो

फिलहाल अभी तक इस वायरल वीडियो पर 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं। वहीं लोग इस वीडियो को काफी तेजी से शेयर करे रहे हैं। अगर हम कमेंट की बात करें तो इस वीडियो पर एक से एक मजेदार कमेंट की भरमार दिखाई पड़ रही है। इस वीडियो को देखकर भोजपुरी बोलने वाले लोग अपने आपको काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. […] वायरल वीडियो में इस इनोवेटिव बाइक (7 Seater Bike) को बनाना वाला लड़का बता रहा है कि इसे उसने कबाड़ से बनाया है,और इसे बानाने में 8-10 हजार रुपये खर्च हुए हैं। बाइक 200 किलोमीटर चलती है और जब तक धूप रहेगी बाइक चलती रहेगी। बाइक पर उसके साथ 6 लड़के भी बैठे हैं। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल