Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeDharmaMakar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति पर क्‍यों हर घर में बनाई...

Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति पर क्‍यों हर घर में बनाई जाती है खिचड़ी, जानिए कैसे शुरु हुई यह परंपरा

spot_img
spot_img

Makar Sankranti 2024 : 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्‍योहार मनाया जाएगा। यह पर्व सनातम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। देश के अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस दिन ज्यादातर घरों में खिचड़ी बनाने की भी परंपरा है। साथ ही खिचड़ी का ही दान भी किया जाता है। इस कारण मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है, ले‍किन क्‍या आप जानते है आखिर इस दिन खिचड़ी क्‍यों बनाई और बांटी जाती है। कैसे इस दिन खिचड़ी बनाने का चलन शुरू हुआ, शायद आप में से कम लोग इसके बारे में जानते होंगे, लेकिन इसके पीछे कि वजह काफी दिलचस्प है, तो चलिए फिर जानते है…

Makar Sankranti 2024 : इस तरह शुरु हुई ये परंपरा

कहा जाता है कि जब खिलजी ने आक्रमण किया था, तब चारों ओर हाहाकार मचा हुआ था। नाथ योगियों को युद्ध के दौरान भोजन बनाने का समय नहीं मिलता था, ऐसे में खाना ना मिलने के कराण वे दिन प्रतिदिन कमजोर होते जा रहे थे। उस समय बाबा गोरखनाथ ने दाल, चावल और सब्जियों को एक साथ मिलाकर पकाने की सलाह दी। ये आसानी से जल्‍दी पक जाता था और इससे शरीर को पोषक तत्‍व भी मिल जाते थे और यो‍गियों का पेट भी भर जाता था। बाबा गोरखनाथ ने इस व्यंजन का नाम खिचड़ी रखा।

खिलजी से मुक्त होने के बाद मकर संक्रान्ति (Makar Sankranti 2024) के दिन योगियों ने उत्सव मनाया और उस दिन इस खिचड़ी को लोगों के बीच बांटा। उस दिन से मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाकर खाने और इसे बांटने की प्रथा शुरू हो गई। मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर के बाबा गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला भी लगता है। इस दिन बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और लोगों में इसे प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं।

मकर संक्रांति 2024 शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Shubh Muhurat)

मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल का समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम 6 बजकर  21 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्यकाल का समय मकर संक्रांति पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक रहने वाला है।

इस दिन स्नान और दान का समय सुबह 5 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक का है। इसके अलावा, पूजा के लिए शुभ समय पुण्य काल की अवधि है। पुण्यकाल में मकर संक्रांति की पूजा करना बहुत लाभकारी होगा। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल