Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeSportsIPL 2023 : Suryakumar Yadav के इस शॉट के सचिन तेंदुलकर भी...

IPL 2023 : Suryakumar Yadav के इस शॉट के सचिन तेंदुलकर भी हुए फैन, ड्रेसिंग रूम में ही करने लगे नकल

spot_img
spot_img

Suryakumar Yadav Shot : मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में शुक्रवार को सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तूफान मचा दिया। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के इस बल्लेबाज ने एक बहुत बेहतरीन पारी खेलते हुए अपनी पहली IPL 2023 सेंचुरी जड़ दी। उन्होंने 49 गेंदों पर 103 रनों का नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के दमपर मुंबई की टीम ने गुजरात के सामने 5 विकेट खोकर 218 रन ठोक डाले। वह मैन ऑफ द मैच रहे। सूर्यकुमार ने इस दौरान एक ऐसा छक्का मारा जिसे देख मुंबई के मेंटॉर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) काफी इंप्रेस हुए।

Suryakumar Yadav Shot : सूर्या का शॅाट देख सभी थे हैरान

कल के इस रोमांचक मुकाबले में सूर्या (Suryakumar Yadav) की पूरी पारी ही ऐसी थी जिसकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है लेकिन उनका एक शॉट काफी मुश्किल था जिसे देख हर कोई हैरान हो गया। सचिन भी उनके इस शॉट के फैन हो गए कि खुद को कॉपी करते हुए रोक नहीं पाए।

यह भी पढ़ें- Suryakumar के बल्ले की चमक से विरोधी खिलाड़ी भी हुए फैन, जानिए क्या बोले न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज

शमी की गेंद पर मारा छक्का

सूर्यकुमार ने ये छक्का गुजरात के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार मोहम्मद शमी की गेंद पर मारा था। 18वां ओवर फेंक रहे शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी। आमतौर पर इस गेंद पर कोई भी बल्लेबाज ड्राइव खेलता और रन लेता लेकिन सूर्यकुमार ने इसे हवा में खेला। उन्होंने गेंद को बल्ले के बीचोंबीच लिया और फिर बल्ले को वहीं से घुमा दिया और थर्डमैन पर छक्का मार दिया।

इस शॅाट की नकल करते नजर आए सचिन

सूर्या (Suryakumar Yadav) के इस शॉट की तारीफ कॉमेंटेटर रवि शास्त्री भी कर रहे थे। सचिन इस शॉट से इतने प्रभावित हुए कि वह ड्रेसिंग रूम में बैठकर इस शॉट की नकल करने लगे और इस पर बात करने लगे।

देखें वीडियो

2011 के बाद वानखेडे में शतक

ये वानखेडे में मुंबई इंडियंस की तरफ से 2011 के बाद लगया गया पहला शतक है। सूर्यकुमार से पहले सचिन तेंदुलकर ने ही मुंबई इंडियंस के लिए वानखेडे में सेंचुरी मारा था। ये सचिन का इकलौता आईपीएल शतक था। सचिन ने ये शतक कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ बनाया था। उनसे पहले वानखेडे पर सनथ जयसूर्या ने मुंबई इंडियंस के लिए शतक जमाया था. ये शतक उन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था। जयसूर्या मुंबई के लिए आईपीएल में पहला शतक जमाने वाले बैट्समैन हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल