Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeTop NewsWorld's Most Dangerous Airport : ये है दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट,...

World’s Most Dangerous Airport : ये है दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, जहां डरते है पायलट भी जाने से

spot_img
spot_img

World’s Most Dangerous Airport : बीते रविवार को नेपाल के पोखरा में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश की घटना ने सभी को झंकझोर कर रख दिया। इस प्लेन क्रैश में 72 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। आपको बता दें कि नेपाल में विमान हादसे का यह कोई पहला मामला नहीं है। एविएशन सेफ्टी डाटा बेस के आंकड़ों के अनुसार नेपाल में पिछले 30 सालों में 27 प्लेन क्रैश की घटनाएं हो चुकी हैं। आज हम आपको दुनिया के कई ऐसे खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में बताएंगे, जहां पायलट भी प्लेन को लैंडिंग करने में थर्रा जाते हैं। यहां प्लेन की धीमी गति के साथ लैंडिंग करना पायलटों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। तो आइए जानते है इनके बारे में…

World’s Most Dangerous Airport : जानें दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में

लुकला एयरपोर्ट, नेपाल

नेपाल के इस एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में एक माना जाता है। इस इस रनवे के आसपास 600 मीटर गहरी खाई है। इस एयरपोर्ट का इस्‍तेमाल ब‍िना ट्रैकिंग सीधे हिमालय पहुंचने के लिए किया जाता है। मौसम खराब होने, बादल होने और तेज हवा होने पर प्लेन रोक दिए जाते हैं। यहां का मौसम, लोकेशन और आसपास का हिस्‍सा ही इसे खतरनाक एयरपोर्ट की श्रेणी में शामिल करता है।

यह भी पढ़ें- दुनिया का अनोखा अनसुलझा Plane Hijack,1.5 करोड़ लेकर आसमान से ही गायब हो गया हाईजैकर, 50 सालों से ढूंढ रही FBI

कौरशेवेल हवाई अड्डा, फ्रांस

इसे दुनिया का सबसे छोटे रनवे वाला एयरपोर्ट कहा जाता है। इसकी लम्‍बाई 537 मीटर है, इसे खासतौर पर उनके लिए बनाया गया है जो बर्फ पर स्‍कीइंग करना चाहते है। इसे पहाड़ों के बीच बनाया गया है। यहां विमान को धीमी गति के लैंडिंग करना पायलटों के लिए काफी मुश्किल होता है।

टोंकॉन्टिन अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, होंडुरास…

होंडुरास का टोंकॉन्टिन इंटरनेशन एयरपोर्ट यहां के सिटी सेंटर से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां का रनवे काफी छोटा है। पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण पायलट को सेफ लैंडिंग और टेकऑफ के लिए खासी मशक्‍कत करनी पड़ती है। इस एयरपोर्ट से पैसेंजर और सैन्य दोनों तरह की उड़ानों को संचालित किया जाता है।

बारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, स्कॉटलैंड

इसे बारा इयोगैरी एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसका रनवे बेहद छोटा और खतरनाक है। यह स्कॉटलैंड के बारा आईलैंड के बाद ट्रेग खाड़ी के पास स्थित है।यह पहला ऐसा एयरपोर्ट है किसी समुद्री किनारे को रनवे के तौर पर यूज करता है।

कांगोन्हास एयरपोर्ट, ब्राजील

ब्राजील के साओ पाउलो शहर मे स्थित कांगोन्हास एयरपोर्ट ब्राजील के दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डे में से एक है। इसका रनवे फिसलन भरा है है जो अब तक कई बार हादसों कारण बन चुका है।

अगाती एयरोड्रम, लक्षद्वीप

केंद्र शासित प्रदेश का यह एयरपोर्ट 36 भारतीय आईलैंड के बीच अकेला एयरोड्रम है। इसकी लंबाई भी महज 4000 फीट है तो इसे बेहद खतरनाक बनाती है। इसकी एयर स्ट्रिप समुद्र के नीचे पानी के बीच में है।

प्रिंसेस जुलियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सेंट मार्टिन

यह कैरेबियन द्वीप का मुख्य सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है। यहां लैंडिंग से पहले प्लेन को एक समुद्री बीच और सड़क से बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरना पड़ता है। एक बड़े विमान के लिए कम से कम 8000 फीट का लैडिंग रनवे होना चाहिए मगर यहां 7000 फीट का रनवे है जो इसे सबसे खतरनाक हवाईअड्डों में से एक बनाता है।

वेलिंग्टन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन के रोंगोतोई में स्थित यह एयरपोर्ट शहर से 5.5 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है। इसका रनवे सिर्फ 6351 फीट का है। इस रनवे के दोनों तरफ पानी है, इसीलिए यहां टेकऑफ और लैंडिंग के लिए बिल्कुल सटीक बिंदु पर निर्णय लेना होता है, यदि पायलट जरा सा चूक जाए तो उसकी ये चूक बड़े हादसे का कारण ह बन सकती है।

काई तक एयरपोर्ट, हांगकांग

यह एयरपोर्ट 1998 तक हांगकांड का इंटरनेशनल एयरपोर्ट था, जिसे बाद में बंद कर हांगकांड एयरपोर्ट में बदल दिया गया। यह एयरपोर्ट पहाड़ी क्षेत्र से घिरा है जो इसे दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट की लिस्ट में शामिल है। यहां लगातार चलने वाली आड़ी-तिछरी तेज हवाओं के कारण यहां लैंडिंग और टेक ऑफ का अनुभव बहुत डरावना रहता है।

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल