Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeTop Newsभारत की धनलक्ष्मी : ये हैं देश की सबसे अमीर महिला, दो...

भारत की धनलक्ष्मी : ये हैं देश की सबसे अमीर महिला, दो सालों में इनकी सम्पत्ति करीब 4 गुना बढ़ी

spot_img
spot_img

भारत की सबसे अमीर महिला होने का ताज एक बार फिर सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) के सिर पर सजा है। दरअसल, Forbes ने 2024 के लिए दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट (Forbes 2024 List) जारी की है। इस लिस्ट में 200 भारतीयों को जगह मिली है, जिसमें सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) का भी नाम सामने आया है। इस लिस्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। इस समय चारों ओर उनकी चर्चा हो रही है। आइए जानते है कौन है सावित्री जिंदल…

जानें कौन है सावित्री जिंदल

बता दें कि सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरमैन है। जिंदल ग्रुप का कारोबार स्टील, पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में फैला हुआ है। ओपी जिंदल की साल 2005 में विमान हादसे में मौत हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद, सावित्री जिंदल ने अपने परिवार के बिजनेस, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL) की कमान संभाली।

जानें कितनी बढ़ी संपति

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) एक साल पहले 2023 में छठे स्थान पर थीं लेकिन अब भारत के सबसे अमीर लोगों में चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति $33.5 बिलियन है यानी लगभग 27 खरब से भी ज्यादा।

हाल ही में ज्वाइन किया है बीजेपी

सावित्री जिंदल का राजनीति से भी जुड़ाव है। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है।

फोर्ब्स लिस्ट 2024 के अनुसार, मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नौवीं रैंक पर हैं। वह भारत और एशिया दोनों के ही सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई है। इस कारण वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में जुड़ने वाले पहले एशियाई बन गए हैं।

गौतम अडानी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, उनकी कुल संपत्ति में 36.8 बिलियन डॉलर का उछाल आया है। इसका मतलब साफ है कि वह 84 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 17वें स्थान पर हैं।

लिस्ट से कौन हुआ बाहर?

इस लिस्ट में 25 नए भारतीय अरबपति भी शामिल हुए हैं। इनमें रमेश कुन्हिकन्नन, नरेश त्रेहान और रेणुका जगतियानी का नाम शामिल हैं। इसके अलावा, बायजू रविन्द्रन और रोहिका मिस्त्री सूची से बाहर हो गए हैं।

भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग (India’s 10 richest people)

-मुकेश अंबानी- कुल संपत्ति $116 बिलियन
-गौतम अडानी- कुल संपत्ति $84 बिलियन
-शिव नादर- कुल संपत्ति $36.9 बिलियन
-सावित्री जिंदल- कुल संपत्ति $33.5 बिलियन
-दिलीप सांघवी- कुल संपत्ति $26.7 बिलियन
-साइरस पूनावाला- कुल संपत्ति $21.3 बिलियन
-कुशल पाल सिंह- कुल संपत्ति $20.9 बिलियन
-कुमार बिड़ला – कुल संपत्ति $19.7 बिलियन
-राधाकिशन दमानी- कुल संपत्ति $17.6 बिलियन
-लक्ष्मी मित्तल- कुल संपत्ति $16.4 बिलियन

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल