Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeNationalWrestler Protest Row : पहलवानों के समर्थन में चला हस्ताक्षर अभियान, वाराणसी...

Wrestler Protest Row : पहलवानों के समर्थन में चला हस्ताक्षर अभियान, वाराणसी से उठी बृजभूषण के गिरफ्तारी की मांग

spot_img
spot_img

वाराणसी। दिल्ली जंतर मंतर में चल रहे महिला पहलवानों के आंदोलन (Wrestler Protest Row) के समर्थन में शुक्रवार को दखल संगठन ने अम्बेडकर पार्क कचहरी पर धरना दिया। संगठन की ओर से धरना स्थल पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। साथ ही यौन उत्पीड़न की घटना से जुड़े तथ्यों से अवगत कराते हुए एक पर्चा भी बांटा गया।

इस अवसर पर धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सवाल ये है कि आखिर प्रधानमंत्री जी चुप क्यों हैं? आपराधिक छवि वाले और संगीन आरोप झेल रहे नेता के खिलाफ कदम क्यों नहीं उठाते ? महिला पहलवानों द्वारा लगाये गए आरोप सामान्य नहीं हैं। आरोप ऐसे हैं कि किसी भी संवेदनशील इंसान का दिल दहल उठे, किसी भी देशभक्त का सिर झुक जाए।

उन्होंने आगे कहा ,क्या देश का ‘सबसे लोकप्रिय और ताकतवर’ नेता कुछ स्थानीय क्षत्रपों के सामने इतना निरीह है, आखिर बृजभूषण किस बूते पर यह धमकी देते हैं कि ” मैंने मुँह खोला तो सुनामी आ जाएगी। धरनास्थल पर प्रेरणा कला मंच वाराणसी के ओर से नारीवादी चेतना के गीत गाये गए और नारे लगाए गए।

वहीं धरना के बाद प्रधानमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा गया। जिसमें बृज भूषण शरण सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाने, पॉस्को सहित यौन शोषण की गम्भीर धाराओं में अभियुक्त दबंग बीजेपी सांसद को तत्काल जेल भेजा जाए, जिससे जाँच प्रभावित न हो, न्यायिक जांच निष्पक्ष हो और शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। खेल संघों में ICC (आंतरिक जांच समिति ) का गठन अनिवार्य हो, खेल संघो में राजनैतिक दखलंदाजी बन्द हो, खेल संघ में मुख्य कार्यकारी पदों पर खिलाड़ी ही बैठें इन सभी बतों की मांग की गई।

धरना देने वालों में प्रमुख रूप से मैत्री, रैनी, शिवांगी, दीक्षा, शबनम, सना, रंजू, झूला, राजेश, अनुज, शानिया, एकता, जागृति, मुनिजा, डॉ. आरिफ, वल्लभाचार्य पाण्डेय, रवि, धन्नजय, मुस्तफा, अनूप श्रमिक, मुकेश, महेंद्र व अन्य मौजूद रहे।

बता दें कि, गत 23 अप्रैल से नई दिल्ली में जंतर मंतर पर देश की जानी मानी महिला कुश्ती पहलवान धरने पर बैठी हुई हैं। उनका आरोप है कि लम्बे समय से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर कब्जा किए हुए बृज भूषण सिंह ने नाबालिग खिलाड़ी समेत कई कुश्ती खिलाड़ियों के साथ यौन दुराचार और शोषण किया है।

बृजभूषण सिंह बीजेपी के लंबे समय से सांसद हैं। इसके पूर्व इसी साल 2023 जनवरी में ये खिलाड़ी इन्ही आरोपों को लेकर सामने आए थे। तब जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल