Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeInteresting FactsWorld’s Highest ATM : दुनिया में इस जगह बरसते हैं आसमान से...

World’s Highest ATM : दुनिया में इस जगह बरसते हैं आसमान से पैसे, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

spot_img
spot_img

World’s Highest ATM : ज्यादातर लोग पैसे निकालने के लिए ATM (Automated Teller Machine) का इस्तेमाल करते है, लोगों की सुविधा के लिए हर एक चौराहें पर ATM मशीन दिखाई देगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एटीएम के बारे में बताने जा रहें है, जो खबसूरत वादियों के बीच बर्फ से ढकी ऊंची पहाड़ियों पर स्थित है। यहां से पैसे निकालने पर लोगों को बिल्कुल ऐसा अनुभव होता है जैसे मानो वो आसमान से पैसे निकाल रहें हो। यह एटीम विश्व के सबसे ऊंचे ATM (World’s Highest ATM) में से एक जाना जाता है। अब आप सोच रहें होंगे कि उतनी ऊंचाई पर ये एटीएम मशीन भला काम कैसे करता होगा, लोग कैसे इतनी ऊंचाई पर जाकर पैसे निकालते होंगे। ऐसे कई सवाल होंगे जो आपके मन में चल रहें होंगे। तो चलिए आपको इस ATM के बारे में विस्तार से बताते है।

World’s Highest ATM : 4693 मीटर की उँचाई पर बना है यह ATM

जैसा कि आप सभी जानते है कि बैंकों की भीड़-भाड़ से बचने और समय की बचत के लिए लोग ATM का इस्तेमाल करते है, क्योंकि ये कम समय में जल्दी से पैसे निकालने में मदद करता है। दरअसल, हम जिस ATM मशीन की बात कर रहे हैं वह 4693 मीटर की उँचाई पर चीन और पाकिस्तान के बीच खंजराब दर्रे की सीमा (Khunjerab Pass border) पर स्थित है। बता दें कि यह बर्फ से ढका पूरा पहाड़ी इलाका है, जो सैलानियों के बीच काफी प्रसिद्ध है और यहां हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश के सैलानी घूमने आते हैं, इसलिए उनकी सुविधा के लिए इस जगह नेशनल बैंक ऑफ़ पाकिस्तान (NBP) ने ATM बनाने का निर्णय लिया।

इस तरह होता है ATM का संचालन

बता दें कि इस ATM मशीन को साल 2016 में NBP (National Bank of Pakistan) ने स्थापित किया। अब आपके मन में ये सवाल जरुर उठ रहा होगा कि इतनी उँचाई पर और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच ATM कैसे चल रहा होगा। इसे चलाने के लिए बिजली की व्यवस्था कैसे ही जाती होगी, तो आपको बता दें कि बेहद उँचाई पर स्थित इस एटीएम को चलाने के लिए पवन ऊर्जा और सोलर उर्जा की व्यवस्था की गई।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

वहीं विश्व का सबसे ऊंचा ATM होने के कारण (World’s Highest ATM) इसका नाम Guiness World Records में भी दर्ज है। पहाड़ पर स्थित यह कैश मशीन वहां आनेवाले सैलानियों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है, इतना ही नहीं यहां से पैसे निकालने वालों की भीड़ लगी रहती है। इस ATM से पैसे निकालने वाले पर्यटकों के लिए यह बेहद रोमांचक बात होती है, क्योंकि यहां पहुंचने के लिए उन्हें बादलों से होकर गुजरना होता है। तो ये अपने आप में उनके लिए एक नया अनुभव होता है, उन्हें लगता है कि वे आसमान से पैसे की निकाल रहें है।

यह भी पढ़ें- Snow Desert : कभी देखा है ऐसा रहस्यमयी रेगिस्तान, जहां होती है बर्फबारी!

ATM की देखरेख के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

बता दें कि, इतनी ऊंचाई पर स्थापित दुनिया की सबसे Highest ATM की देखरेख के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस एटीएम की सुरक्षा में कार्यरत एक महिला अधिकारी का कहना है कि, पहाड़ पर ATM स्थापित करने वाले प्रोजेक्ट में 4 महीने का समय लगा जिसके बाद यह सुविधा उपल्ब्ध हो पाई। यहां से करीब के NBP बैंक की दूरी 87 किलोमीटर है।

15 दिनों में होती है 40-50 लाख रुपए कैश की निकासी

महिला अधिकारी ने आगे बताया कि करीब 15 दिनों के अंदर इस एटीएम से अक्सर 40 से 50 लाख रुपये कैश निकाला जाता है। इतना ही नहीं इस ATM में पैसा भरने के लिए बैंककर्मी भूस्खलन, खराब मौसम, ऊंचे-ऊंचे और कठिन दर्रे का सामना करते हुए जाते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल