Sunday, May 12, 2024
spot_img
HomeNationalअखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- चुनाव हारने के डर से...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- चुनाव हारने के डर से भाजपा चुने हुए…

spot_img
spot_img

लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करने कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलते हुए कहा कि चुनाव हारने के डर से भाजपा चुने हुए मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करवा रही है।

चुने हुए CM की गिरफ्तारी ने दुनिया भर में फजीहत करवा दी

अखिलेश ने कहा, चुने हुए मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ने दुनिया भर में फजीहत करवा दी है। कई देशों में इसके विरोध में आवाज उठ रही है। एक तरफ भाजपा वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार जाती दिखने की घबराहट में विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा, पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से गिरफ्तार करवाया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा लिया।

चुनावी बांड ने भाजपा की बैंड बजा दी

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावी बांड ने भाजपा की बैंड बजा दी है। ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर कंपनियों से चुनावी चंदा लिया गया। बदले में उन्हें मनमाना मुनाफा कमाने की छूट दी गई। इस कारण महंगाई बढ़ी है। कोरोना के दौरान जिस वैक्सीन को लेकर शोर मचा रहे थे, उस कंपनी से भी करोड़ों का चंदा ले लिया। इसी बहाने कंपनियों को खुली छूट दी गई। नतीजे में महंगाई बढ़ गई।

जनता के सामने आई बीजेपी की हकीकत

अखिलेश ने कहा, ज्यादा मुनाफा कमाना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। अब इस चंदा वसूली की हकीकत सामने आने के बाद भाजपा के पास जवाब नहीं है। जनता के सामने इनकी हकीकत सामने आ गई है।

दुनिया में हो रही थू – थू

उन्होंने आगे कहा, विश्वगुरू बनने का दावा कर रहे थे, अब दुनिया में थू-थू हो रही है। यह कार्रवाई घबराहट में की जा रही है। भाजपा वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। झूठ बोलकर देश की सत्ता हासिल की। अब हकीकत सामने आने पर सरकारी एजेंसियाें का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में नौ बार पेपर लीक का मुद्दा उठाया। कहा कि युवाओं में नाराजगी है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल