Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeInteresting FactsSnow Desert : कभी देखा है ऐसा रहस्यमयी रेगिस्तान, जहां होती है...

Snow Desert : कभी देखा है ऐसा रहस्यमयी रेगिस्तान, जहां होती है बर्फबारी!

spot_img
spot_img

Snow Desert : जब भी कभी रेगिस्तान का जिक्र होता है, तो आंखों के सामने रेत के तपते हुए टीलेदार मैदान, गर्मी और दूर तक फैली हुई रेत की तस्वीर दिखने लगती है। वहीं अगर हम कहें कि एक ऐसा रेगिस्तान भी है जहां गर्मी नहीं बल्कि बर्फ पड़ती है, तो शायद आपको हमारी बातों पर एक पल के लिए यकीन न हो। लेकिन यही सच है आज हम आपको एक ऐसे रेगिस्तान के बारे में बताएंगे जहां बर्फबारी होती है। इतना ही नहीं ये रेगिस्तान कई रहस्यों से भरा हुआ है, जिसकी पीछे की गुत्थी वैज्ञानिक भी ना सुलझा पाए है। तो फिर चलिए जानते है इस अनोखे रेगिस्तान के बारे में….

कहां पर है यह रेगिस्तान?

दरअसल हम जिस रेगिस्तान की बात कर रहे है वो दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान है। जिसका नाम कारक्रॉस डेजर्ट (Carcross Desert) है, जो कनाडा के युकोन में स्थित है। ये रेगिस्तान महज एक वर्ग मील में फैला हुआ है, जिसे आप चाहें तो पैदल चलकर भी पार कर सकते हैं, जबकि आमतौर पर रेगिस्तान इतने विशाल होते हैं कि पैदल चलकर उन्हें नापना को किसी इंसान के बस की बात ही नहीं होती।

जानें क्यों पड़ती है बर्फ

वैसे छोटा रेगिस्तान सुनकर तो अजीब नहीं लगता है, लेकिन बर्फबारी वाला रेगिस्तान जरूर हर किसी को चौंका देता है। तो बता दें कि कारक्रॉस डेजर्ट का नाम एक गांव के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है कि करीब 4500 साल पहले इस गांव में लोग रहा करते थे। यहां लोगों की काफी चहल-पहल रहती थी, हालांकि इस जगह पर लोग अब भी रहते हैं। कारक्रॉस डेजर्ट बेहद ऊंचाई पर है। इस वजह से दूसरे रेगिस्तानों की तुलना में इसका तापमान बेहद कम रहता है। यहां पर जब सर्दी पड़ती है तो यहां जमकर बर्फबारी भी पड़ती है। यही वजह है कि भारी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं।

बर्फीले इलाके में कैसे बना रेगिस्तान वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाएं गुत्थी

बर्फीले इलाके में आखिर ये छोटा सा रेगिस्तान कैसे बन गया, ये अब तक एक रहस्य ही है। कुछ लोगों का मानना है कि झील सूखने की वजह से ये रेगिस्ताना बना है, तो कुछ का कहना है कि रेतीली हवाओं की वजह से इतनी ऊंचाई पर रेगिस्तान बना है, पर सच्चाई असल में क्या है, ये किसी को भी नहीं पता, लेकिन वैज्ञानिक इसको लेकर लगातार रिसर्च कर रहे हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल