Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeInteresting FactsWorld's Most Expensive Mango : यहां पाया जाता है दुनिया का सबसे...

World’s Most Expensive Mango : यहां पाया जाता है दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

spot_img
spot_img

World’s Most Expensive Mango : आम को फलों का राजा कहा जाता है, गर्मी आते ही इसका सीजन शुरु हो जाता है। भारत में दशहरी, लंगड़ा, चौंसा और अलफॉन्सो आदि आमों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। इन आमों को खाना लोग बड़ा ही पसंद करते हैं, इसकी मीठी सुगंध लोगों को न चाहते हुए भी अपनी ओर खींच लाती है। वैसे तो बाजार में आम 80-100 रुपये किलो तक मिल जाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत (World’s Most Expensive Mango) जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे।

World’s Most Expensive Mango : यहां पाया जाता है सबसे महंगा आम

जापान के मियाजाकी में पाए जाने वाले आम को दुनिया का सबसे महंगा आम (World’s Most Expensive Mango) कहा जाता है, लेकिन अब तो और भी कई जगहों पर लोग इस आम को उगाने लगे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। हालांकि इस आम को खरीदना ‘आम’ लोगों के बस की बात नहीं है।

यह भी पढ़ें- World’s Most Expensive Coffee : यहां बनती है चिड़ियां की पॅाटी से कॅाफी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

वैज्ञानिक नाम ताइयो-नो-टोमागो है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान के मियाजाकी शहर की उपज होने के कारण इसे मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) कहते हैं। इसकी बनावट अनोखी और रंग गहरा लाल या जामुनी होता है। इस आम का साइज किसी डायनासोर के अंडे के बराबर होता है। इसका वैज्ञानिक नाम ताइयो-नो-टोमागो है, जिसे एग्स ऑफ सनशाइन भी कहते हैं। ये आम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और रसदार होता है।

आम की कीमत ढाई लाख रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आम की कीमत ((World’s Most Expensive Mango) ढाई लाख रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा है। कुछ साल पहले जापान में इस आम की एक जोड़ी करीब 2 लाख 72 हजार रुपये में बिकी थी, जिसमें से एक आम का वजन 350 ग्राम था। अब आप सोच सकते हैं कि जहां 700 ग्राम आम ढाई लाख रुपये से भी ज्यादा में बिका, ऐसे में एक किलो खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

भारत में उगने के बावजूद ये आम विदेशों में होता है निर्यात

अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े-बड़े देशों में मियाजाकी आम के शौकीन मिल जायेंगे, लेकिन महंगा ((World’s Most Expensive Mango) होने के कारण भारत में इसका बाजार नहीं बन पाया है। भारत में उगने के बावजूद मियाजाकी आम विदेशों में निर्यात किया जाता है। बता दें कि निर्यात से पहले मियाजाकी आम का ठीक प्रकार क्वालिटी चैक, जांच और परीक्षण किया जाता है। इसी के बाद इसे निर्यात के लिये हरी झंडी मिलती है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल