Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeViral VideoInspirational Storiesजानिए भारत की धनलक्ष्मी Savitri Jindal को, जिन्होंने छोड़ दिया अडानी-अंबानी जैसे कारोबारियों...

जानिए भारत की धनलक्ष्मी Savitri Jindal को, जिन्होंने छोड़ दिया अडानी-अंबानी जैसे कारोबारियों को पीछे

spot_img
spot_img

Savitri Jindal : भारत की इकोनॉमी में यहां के कारोबारियों और उद्यमियों का बड़ा योगदान है। अडानी और अंबानी का नाम लोगों की जुबान पर है, लेकिन इन बिजनेस टायकून्स की छवि पर भारी पड़ रही है भारत की महिला कारोबारी सावित्री जिंदल। यूं तो सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) पहचान की मोहताज नहीं हैं पर आज कल इन्हे सोशल मीडिया पर ढूंढने, जानने और समझने की होड़ सी मची हुई है। आखिर कौन है ये सावित्री जिंदल और इनकी अडानी और अंबानी से तुलना क्यों की जा रही है। आइए जानते है इनके बारे में सब कुछ।

Savitri Jindal : सम्पति में इतना इजाफा

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार, 2023 में सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) की दौलत में एक साल में लगभग 9.6 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। अब उनकी कुल दौलत 25 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इसके चलते वह कई दिग्गज कारोबारियों को पीछे छोड़कर इस साल देश के टॉप-5 रईसों में शामिल हो गई है। उन्होंने विप्रो के अजीम प्रेमजी को पीछे छोड़ते हुए 5वां रैंक हासिल की है। अजीम प्रेमजी की संपत्ति 24 बिलियन डॉलर है।

अडानी-अंबानी को भी छोड़ा पीछे

बता दें कि भारत और एशिया की सबसे अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में इस साल करीब पांच बिलियन डॉलर (415 अरब 89 करोड़ 25 लाख रुपये) का वृद्धि हुई है। वहीं, देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स और अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिनकी कुल संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई। उनकी संपत्ति 85.1 बिलियन डॉलर (करीब 7078 अरब रुपये) से घटकर 35.4 बिलियन डॉलर (लगभग 2944 अरब रुपये)) हो गई है।

जानें कौन है सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप (OP Jindal Group) की चेयरपर्सन हैं। सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) का जन्म 20 मार्च 1950 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। साल 1970 में उनका विवाह ओपी जिंदल के साथ हुआ था। साल 2005 में ओपी जिंदल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था। तब से सावित्री ही पूरा कारोबार संभाल रही हैं।

जिंदल ग्रुप की स्थापना हरियाणा के रहने वाले कारोबारी व उद्योगपति उनके दिवंगत पति ओपी जिंदल ने की थी। पति के निधन के बाद से ये ग्रुप उनके चार बेटों में बंट गया और चारों अब अलग-अलग कारोबार संभालते हैं। सज्जन जिंदल JSW स्टील का संचालन करते हैं। नवीन जिंदल जिंदल स्टील एंड पावर का संचालन करते हैं। इस ग्रुप के तहत जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पॉवर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जेएसडब्ल्यू सॉ, जिंदल स्टेनलेस और जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स जैसी लिस्टेड कंपनियों का संचालन होता है। बता दें कि भारत की सबसे अमीर शख्सियतों में सावित्री जिंदल का नाम पांचवें स्थान पर आता है।

बता दें कि, फोर्ब्स की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, 2022 में सावित्री की कुल दौलत 17.7 बिलियन डॉलर थी। वह भारत की सातवीं सबसे अमीर महिला रही। दुनिया में उनका स्थान 91 नंबर पर आता था। 2021 में वह दुनिया में 234वें स्थान पर और 2020 में 349वें स्थान पर थीं। साल 2021 में उनकी कुल दौलत 9.7 बिलियन डॉलर थी, 2020 में उनकी कुल दौलत 4.8 बिलियन डॉलर थी। इस तरह उनकी दौलत दो साल में साढ़े तीन गुना बढ़ गई।

फोर्ब्स की तरफ से जारी लिस्ट में मुकेश अंबानी 90.7 बिलियन डॉलर के साथ पहले पायदान पर थे। गौतम अडाणी 90 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे पायदान पर थे। 28.7 बिलियन डॉलर के साथ शिव नाडर तीसरे, 24.3 बिलियन डॉलर के साथ साइरस पूनावाला चौथे, 20 बिलियन डॉलर के साथ राधाकिशन दमानी पांचवें, 17.9 बिलियन डॉलर के साथ लक्ष्मी मित्तल छठे, 17.7 बिलियन डॉलर के साथ सावित्री जिंदल सातवें, 16.5 बिलियन डॉलर के साथ कुमार बिड़ला आठवें, 15.6 बिलियन डॉलर के साथ दिलीप सांघवी नौवें और 14.3 बिलियन डॉलर के साथ उदय कोटक दसवें पायदान पर थे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल