Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeInteresting FactsEthiopia : अगर आप भी जाना चाहते हैं 7 साल पीछे तो...

Ethiopia : अगर आप भी जाना चाहते हैं 7 साल पीछे तो करें इस देश की यात्रा, जहां साल में होते हैं 13 महीने

spot_img
spot_img

Ethiopia : हम सभी को पता है कि 1 साल 12 महीनों का होता है, लेकिन अगर हम कहें कि एक देश ऐसा भी है जहां 1 साल 12 के बजाय 13 महीने में पूरा होता है। तो आप कहेंगे कि शायद हम मजाक कर रहे है, लेकिन ये मजाक नहीं सच है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताएंगे जहां का कैलेंडर सात साल पीछे चल रहा और यहां एक साल में 13 महीने होते है और यहां के लोग अभी साल 2015 में जी रहे हैं। तो चलिए फिर जानते है कि ऐसा कौन सा अजीबो-गरीब देश है।

Ethiopia :जानें क्यों यहां का कैलेंडर पीछे चलता है

दरअसल, हम जिस देश की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है इथोपिया (Ethiopia) है, यह एक अफ्रीकी देश है जो दुनिया से लगभग 7 साल पीछे चल रहा है। यहां अभी भी साल 2015 ही चल रहा है।। इस देश में 1 साल 12 के बजाय 13 महीने में पूरा होता है। सबसे बड़ी बात कि यहां के लोग भी इसी सिस्टम को सदियों से फॉलो किया है और आज भी करते आ रहे हैं, इसलिए अगर आप टाइम ट्रेवल करना चाहते हैं और समय में पीछे जाना चाहते हैं तो आप एक बार इथोपिया जरूर घूम कर आएं। आइए अब जानते है कि ऐसा क्यों है…

कैसे 7 साल पीछे कैसे चल रहा ये देश

बता दें कि इथोपिया (Ethiopia) के 7 साल पीछे चलने के का सबसे बड़ा कारण इस देश का कैलेंडर है। दरअसल, यहां का कैलेंडर पूरी दुनिया के कैलेंडर से अलग है। इथोपिया के लोग जुलियस सीजर का बनाया कलैंडर इस्तेमाल करते हैं, इसीलिए इस देश में 12 के बजाय 13 महीनों का 1 साल होता है और यह देश बाकी दुनिया के मुकाबले 7 साल पीछे चल रहा है।

जब पूरी दुनिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को आधार मानकर अपने यहां कैलेंडर बनाएं और उसे स्वीकार किया, तब इथोपिया (Ethiopia) ने इस कैलेंडर को मानने से इंकार कर दिया और वह जुलियस सीजर द्वारा बनाए गए जूलियन कैलेंडर को मानने लगा।

जानें किसने किया था ग्रेगोरियन कैलेंडर शुरु

पूरी दुनिया जिस कैलेंडर को मानती है उसे ग्रेगोरियन कैलेंडर कहा जाता है। इसे पोप ग्रेगोरी 13वें ने साल 1582 में शुरु किया था। इन्होंने यह कैलेंडर जूलियन कैलेंडर में सुधार करके बनाया था और 1 जनवरी को नए साल का पहला दिन करार दिया था। पूरी दुनिया में यही कैलेंडर लागू होता है, लेकिन अकेले इथोपिया ने इसे मानने से इनकार कर दिया था और अपने यहां वह पुराने जूलियन कैलेंडर को ही मानने पर अड़ा रहा।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल