Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeNationalसीएम केजरीवाल की पत्नी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का तंज, कहा-...

सीएम केजरीवाल की पत्नी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का तंज, कहा- राबड़ी देवी वाला रास्ता…

spot_img
spot_img

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। साथ ही उनकी पत्नी सुनीता अग्रवाल की तुलना राबड़ी देवी से की। उन्होंने कहा कि जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, तो उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी घोषणाओं करने लगीं और धीरे-धीरे बिहार की मुख्यमंत्री बन गईं थी। अब केजरीवाल की पत्नी भी ठीक वैसा ही कर रही है।

राबड़ी देवी वाला रास्ता अपनाएंगी सुनीता केजरीवाल

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। उन्होंने उधमपुर में एक बाइक रैली में शिरकत की। उन्होंने कहा कि जब लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में फंसे थे तो राबड़ी देवी घोषणाएं करती थीं। फिर धीरे-धीरे उन्होंने सीएम का पद संभाल लिया था। अब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में भी यही हो रहा है। सुनीता केजरीवाल भी अपने पति की गिरफ्तारी के बाद से सार्वजनिक रूप से मुखर हो गई हैं। लग रहा है कि वह भी राबड़ी देवी वाला रास्ता अपनाएंगी।

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किए जाने के बाद से सुनीता केजरीवाल ने दो वीडियो संदेश जारी किए हैं। केजरीवाल ने जिस कुर्सी पर बैठकर कई संबोधन दिए, उस पर बैठकर सुनीता ने अपने पति का बचाव किया और उनके संदेश पढ़े। इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि पूर्व आईआरएस अधिकारी सुनीता केजरीवाल, जिन्होंने काफी हद तक कम राजनीतिक छवि बनाए रखी है, दिल्ली सरकार के प्रमुख के रूप में अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी, क्योंकि केजरीवाल पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल