Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeViral VideoInspirational StoriesHappy Birthday Suryakumar Yadav : डेब्यू करते ही बन गए इंडिया के...

Happy Birthday Suryakumar Yadav : डेब्यू करते ही बन गए इंडिया के Mr. 360°, फिर सूर्य ने हर कदम पर रचा इतिहास

spot_img
spot_img

Happy Birthday Suryakumar Yadav : क्रिकेट जगत के चमकते हुए सितारे और भारत के मिस्टर 360° बल्लेबाज के नाम से फेमस सूर्यकुमार यादव का आज 33वां जन्मदिन है। करीब 10 साल तक डोमेस्टिक क्रिकेट में खुद को तपाने और आईपीएल में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद सूर्य का टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना पूरा हुआ। एक लंबे संघर्ष के बाद आज सूर्या क्रिकेट जगत में अपने बल्ले की चमक बिखेर रहे है। आइए आज उनके जन्मदिन (Happy Birthday Suryakumar Yadav) के इस खास अवसर पर हम आपको उनके लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों से रूबरू कराएंगे….

Suryakumar Yadav : मुंबई में जन्में है सूर्य

सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। वो मूलत: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक यादव भाभा परमाणु रिसर्स सेंटर में इंजीनियर है और माता सपना यादव हाउस वाइफ है। नौकरी के चलते पिता परिवार समेत सूर्या के पिता से मुंबई आ बसे थे।

यह भी पढ़ें- Suryakumar के बल्ले की चमक से विरोधी खिलाड़ी भी हुए फैन, जानिए क्या बोले न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज

बचपन से ही रहा क्रिकेट में इंटरेस्ट

सूर्य बचपन से ही बैडमिंटन और क्रिकेट खेलने के शौकीन रहे है, लेकिन इन्होंने आगे चलकर क्रिकेट को चुना। इनके क्रिकेट के पहले कोच इनके चाचा विनोद यादव रहे, जिन्होंने सूर्या को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई। सूर्या ने 10 साल की उम्र में ही मुंबई में क्रिकेट कैंप ज्वाइन कर लिया था।

जानें किक्रेट करियर के बारे में

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू उस उम्र में किया, जब खिलाड़ी अक्सर संन्यास के बारे में सोचने लगते हैं। सूर्या ने 10 साल तक डोमेस्टिक क्रिकेट में खुद को तपाया और आईपीएल में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी 20 इंटरनेशलन क्रिकेट के तहत उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला। सूर्यकुमार को मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन टी-20 प्लेयर माना जाता है, वह रैंकिंग में भी नंबर वन प्लेयर है।

इस तरह बने Mr. 360°

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को लगातार दूसरे साल वर्ल्ड टी-20 स्क्वॉड में जगह मिली है। एशिया कप (Asia Cup) में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ शतकीय पारी को छोड़ दिया जाए तो सूर्या का बल्ला शांत ही रहा है। वह डेब्यू के बाद बॉल फॉर्मेट में लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सूर्या को असली पहचान मुंबई इंडियंस ने दिलाई। मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलने की काबिलियत ने उन्हें फैंस की नजरों में इंडियन Mr. 360° बना डाला। इनका पसंदीदा शॉट (Sweep Shot) है। मैदान पर सूर्या यादव की बल्लेबाजी शैली अधिकतर आक्रामक सी रहती है।

18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में वनडे डेब्यू किया।इसके बाद इस साल ही 9 फरवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। सूर्यकुमार ने भारत के लिए 53 टी 20 इंटरनेशलन मैचों की 50 पारियों में 46.02 की औसत और 172.7 की स्ट्राइक रेट से 1841 रन बनाए हैं।इस दौरान 4 शतक और 15अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 26 वनडे मैचों में दो अर्धशतक के साथ 511 रन ही बना सके।

टेस्ट के तहत एक मैच में 8 रन दर्ज है। वहीं आईपीएल में उन्होंने 129 मैचों में 31.85 की औसत और 143.32 की स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं। एक शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं।इन दिनों सूर्यकुमार यादव एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अब तक प्लेइंग इलेवन में इस टूर्नामेंट के तहत मौका नहीं मिला है। उन्हें वनडे विश्व कप 2023 के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है।

अच्छे बल्लेबाज होने के साथ अच्छे फील्डर भी

सूर्यकुमार यादव एक अच्छे बल्लेबाज होने के साथ-साथ अच्छे फील्डर भी हैं, जो अपनी फील्डिंग से टीम के लिए कई उपयोगी रन बचाते हैं। हम सभी ने आईपीएल में उनकी फील्डिंग देखी है और वह एक बेहतरीन फील्डर हैं।

गर्लफ्रैंड देवीशा से की शादी

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड देवीशा शेट्टी (Devisha Shetti) संग 7 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे। देवीशा मुंबई में एक डांस कोच है इन दोनों की मुलाकात सबसे पहले 2012 में आर ए पोदार कॉलेज आफ कमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में हुई थी तभी से दोनों संपर्क में रहे हैं और आखिरकार 4 साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

मंहगी गाडियों के है शौकीन

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मंहगी बाइक और कार के भी काफी शौकीन हैं। इनके पास बीएमडब्ल्यू, harley-davidson ,hayabhusa , और अन्य बाइक का कलेक्शन भी हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल