Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeViral VideoG20 Summit 2023 : भारत मंडपम में पानी भरने का Video शेयर...

G20 Summit 2023 : भारत मंडपम में पानी भरने का Video शेयर कर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- खोखले विकास…

spot_img
spot_img

G20 Summit 2023 : राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जी 20 शिखर सम्मलेन (G20 Summit 2023) का आज दूसरा और आखिरी दिन है। सम्मेलन के बीच कल रात से ही दिल्ली-NCR में झमाझम बरसात हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं दूसरी ओर भारत मंडपम के अंदर भी पानी घुस गया है, जिसका वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा है और कहा कि सरकार अपनी करतूतों को नहीं ढक सकती।

G20 Summit 2023 : कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

कांग्रेस ने एक्स (पहले ट्विटर) पर भारत मंडपम का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, कि ”खोखले विकास की पोल खुल गई। G-20 के लिए भारत मंडपम तैयार किया गया। 2700 करोड़ रुपए लगा दिए गए। एक बारिश में पानी फिर गया.”

देखें ट्वीट

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी कसा तंज

इसके अलावा कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी एक्स (पहले ट्विटर) पर पानी से भरे भारत मंडपम का वीडियो शेयर किया हैं। सुरजेवाला ने लिखा, “लगभग 3000 करोड़ रुपये की लागत से बने “भारत मंडपम” में आज जरा सी बारिश में ही “विकास” तैरता हुआ दिखाई दिया ! भगवान से प्रार्थना है कि आज दिन में यहां ज्यादा बारिश ना हो, जी20 सम्मेलन सही सलामत पूरा हो जाए !”

करतूतें नहीं ढक सकती सरकार

उन्होंने आगे लिखा, “मोदी सरकार ने गरीबों को तो ‘पर्दे’ से ढक दिया, मगर कितनी भी “शो-शो बाज़ी” करके..अपनी करतूतों को नहीं ढक सकती ! वैसे भी मोदी सरकार में कुछ भी इवेंट और उदघाटन के बाद नहीं टिकता !”

इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने भी वीडियो शेयर करते लिखा, ‘करोड़ों रुपये की लागत से G20 के सदस्यों की मेहमाननवाजी के लिए बनाए गए ‘भारत मंडपम’ की तस्वीरें. विकास तैर रहा है…’

भारत मंडपम अनोखा और आकर्षक

बता दें कि जी 20 शिखर सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए मोदी सरकार ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम का निर्माण कराया था। जो दिखने में काफी आकर्षक और भव्य है। साथ ही भारत मंडपम में भारत की तकनीकी उपलब्धियों की दर्शाया गया है। G20 में शामिल होने वाले मेहमान भारत मंडपम में भारत के वैज्ञानिक विकास और इसकी विरासत को निहार रहे हैं।

भारत मंडपम में एक सेमिनार हॉल बना है, जिसमें 500 लोग बैठ सकते हैं। इसके अलावा इसमें कार्यशाला, प्रदर्शनी हॉल और अन्य कई आकृषक सुविधाएं शामिल हैं. कार्यशाल हॉल में 100 लोग बैठ सकते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल