Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeViral Videoगाड़ी पर कंट्रोल न खोएं, हो जाएगा Moye-Moye.. Delhi और West Bengal...

गाड़ी पर कंट्रोल न खोएं, हो जाएगा Moye-Moye.. Delhi और West Bengal पुलिस ने स्टंटबाजों को दी मोये-मोये style में वार्निंग !

spot_img
spot_img

Moye-Moye Trend : दिल्ली पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल मोये-मोये ट्रेंड (Moye-Moye Trend) का अलग ही अंदाज में यूज़ किया है। दिल्ली और वेस्ट बेंगाल पुलिस ने अपने ट्विटर (X) और Instagram अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और स्टंटबाजों को वॉर्निंग देते हुए ट्रैफिक नियम फॉलो करने का सुझाव दिया है। अब ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “गाड़ी पर कंट्रोल न खोएं, नहीं तो हो सकता है मोये-मोये..अपनी बाइक पर नियंत्रण न खोएं नहीं तो यह मोये मोये का कारण बन सकता है।” 27 सेकंड के वीडियो क्लिप में एक बाइकर, बाइक स्टंट दिखा रहा है। तभी उसका भयानक एक्सीडेंट हो जाता है। इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने ‘मोय-मोय’ (Moye-Moye Trend) गाने के साथ पोस्ट करते हुए वॉर्निंग दी है।

24 नवंबर को शेयर किए गए पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा Views मिले हैं। वहीं, यूजर्स भी इस पर कमेंट कर अपने मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या सर, यहां भी आप मोय-मोय करवा दिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा – मोय, मोय हो गया ये तो।

वेस्ट बंगाल पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एडवाइजरी शेयर की. “एकताई जिबोन ई वाबे नोस्तो ना कोराई भालो। ट्रैफिक एइन मेने चोलुन ओ सुस्तो थाकुन..आपको एक जीवन मिला है, इसे बर्बाद मत करो। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Moye-Moye Trend –

Also Read – क्या है DeepFake AI Technology? जिससे बनी रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो, कैसे करें खुद को सेफ

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts


spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल