Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeTop NewsMV Ganga Vilas cruise को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर निशाना,...

MV Ganga Vilas cruise को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर निशाना, कहा- पानी का जहाज केवल जहाज नहीं उसमे बार भी है

spot_img
spot_img

Akhilesh Yadav On MV Ganga Vilas Cruise : एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज (MV Ganga Vilas river cruise) को लेकर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर निशाना है। उन्होंने कहा कि “ये जो पानी का जहाज चल रहा है, ये जहाज नया नहीं है, ये पिछले 17 सालों से चल रहा है। उसमें कुछ हिस्सा जोड़ दिया गया है और उसे चला दिया है और अब बीजेपी वाले कह रहे हैं कि इसे हमने लाया है। ये बीजेपी (BJP) के लोग झूठ बोलने में सबसे आगे हैं।”

लगाया ये बड़ा आरोप

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या गंगा नदी पर चल रहे क्रूज पर शराब परोसी जा रही है? उन्होंने कहा, “सुनने में आया है कि जो पानी का जहाज है वो केवल एक जहाज नहीं है, उसमे बार भी है।

अब क्रूज में बार है कि नहीं ये तो बीजेपी वाले बताएँगे

उन्होंने आगे कहा कि बताओ मां गंगा पर अभी तक हम आरती सुनते थे, पूजा पाठ सुनते थे। हमलोग वहां पर कई बार गए हैं, नाव पर बैठे हैं तो लोग समझाते हैं कि ये चीज करनी है, ये नहीं करनी है, ये धार्मिक स्थान है। अब क्रूज में बार है कि नहीं ये तो बीजेपी वाले बताएँगे।”

इसके पहले भी ट्वीट कर बोला था हमला

इसके पहले बी सपा अध्यक्ष ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा था, ‘अब क्या भाजपा नाविकों का रोज़गार भी छीनेगी। भाजपा की धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसे कमाने की नीति निंदनीय है। पूरी दुनिया से लोग काशी का आध्यात्मिक वैभव अनुभूत करने आते है; विलास-विहार के लिए नहीं। भाजपा बाहरी चकाचौंध से असल मुद्दों के अंधेरों को अब और नहीं ढक पायेगी।’

बता दें कि 13 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने एमवी गंगा विलास क्रूज को वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये दुनिया की सबसे लंबी क्रूज है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल