Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeNationalSamajwadi Party Candidate List : कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव,...

Samajwadi Party Candidate List : कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, बलिया से सनातन पांडेय पर जताया भरोसा

spot_img
spot_img

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को कन्नौज सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है। अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। अब उनकी जगह भतीजे तेज प्रताप यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं इसके अलावा बलिया लोकसभा सीट से सनातन पांडेय को टिकट दिया गया है।

जानें कौन हैं तेज प्रताप

मुलायम सिंह के पौत्र तेज प्रताप सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ है। उन्होंने नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रारम्भिक पढ़ाई की है। एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से बीकॉम (ऑनर्स) किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने यूनाइटेड किंगडम गए व लीड्स विश्वविद्यालय से एमएससी (प्रबंधन) की उपाधि ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी की छोटी पुत्री राजलक्ष्मी के साथ 26 फरवरी 2015 को विवाह हुआ था। 2014 के लोकसभा उपचुनाव में तेज प्रताप यादव मैनपुरी सीट से करीब 3.12 लाख मतों से विजयी हुए थे।

बता दें कि सपा ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है जबकि पार्टी राज्य में 62 सीटों पर इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन के तहत यूपी में कांग्रेस और टीएमसी भी साथ हैं। बीते दिनों समाजवादी पार्टी की कन्नौज इकाई के अध्यक्ष ने दावा किया था कि अखिलेश ही उम्मीदवार होंगे।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल