Saturday, May 11, 2024
spot_img
HomeNationalLok Sabha Election 2024: अरविंद राजभर से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने...

Lok Sabha Election 2024: अरविंद राजभर से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मंगवाई माफी, भड़के अखिलेश यादव

spot_img
spot_img

UP Lok Sabha Election 2024: योगी कैबिनेट में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने माफी मंगवाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए टिप्पणी की है।

अखिलेश यादव ने कहा..

अखिलेश यादव सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार, जो अपने साथी दलों के नेता को दंडवत होकर माफ़ी माँगने के लिए विवश कर रहा है, ये अपमान की पराकाष्ठा है।

बता दें कि, यह पूरा मामला मऊ जिले का है, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को मनाने बृजेश पाठक मऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर से दंडवत कराकर माफी मंगवाई, क्योंकि जब सुभासपा का सपा से गठबंधन था तो ओपी राजभर के बेटे ने चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेताओं को गाली दी थी। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले सुभासपा ने फिर से बीजपी का दामन थाम लिया था। जिसके बाद से वहां के बीजेपी कार्यकर्ता अरविंद राजभर से नाराज चल रहे थे। कार्यकर्ताओं की इसी नाराजगी को दूर करने के लिए बृजेश पाठक ने अरविंद राजभर से माफी मांगने को कहा।

भाजपा ने किया पूरे समाज का अपमान

अखिलेश यादव ने अरविंद राजभर से इस तरह की मांफी मंगवाने पर अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि भाजपा के सम्पूर्ण दल को इस कुकृत्य के लिए सामूहिक दंडवत क्षमा माँगनी चाहिए। भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं, उस पूरे समाज का अपमान किया है, जिस समाज से वो आता है। राजभर समाज इस अपमान के विरोध में भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेगा और भाजपा की सामंती सोच को जड़ से उखाड़ फेंकेगा।

वहीं दूसरी ओर अखिलेश के इस बयान पर अरुण राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा-विरोधी अफ़वाह फैला रहे है डॉ अरविंद राजभर से बृजेश पाठक जी माफ़ी मँगवा रहे है जबकि ऐसा नहीं है, एनडीए के देवतुल्य पदाधिकारियों के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद लेना कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल