Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeLife StyleHealthWorld Sleep Day 2024 : कम नींद लेने से होती है ये...

World Sleep Day 2024 : कम नींद लेने से होती है ये खतरनाक बीमारियां, क्यों जरूरी है रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद

spot_img
spot_img

World Sleep Day 2024 : जैसा कि आप सभी जानते है अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। सोना शरीर के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं होता। डॅाक्टर भी रोजाना 7-8 घंटे की सोने की सलाह देते है। हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। वहीं आज के समय में ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बदल गई है कि वो देर रात जगते है, उन्हें नींद नहीं आती। लेकिन क्या आपको पता है कम नींद हमारे दिल, दिमाग और वजन से लेकर पूरे शरीर तक पर असर डालती है। आज 15 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day 2024) है, तो आइए इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि कम सोने से हमारे शरीर को क्या क्या नुकसान होते हैं।

बता दें कि, सोने के दौरान हमारा शरीर ही नहीं स्किन भी रिपेयरिंग का काम करती है। सोने से शरीर की मसल्स और स्किन के टिशू रिपेयर होते हैं। इतना ही नहीं सोने से वेट कम करने वाले हार्मोंस सक्रिय होते हैं। कम नींद लेने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे हार्ट, मोटापा, याददाश्त का कम होना जैसी कई अन्य बीमारियां।

World Sleep Day 2024 : जानें कम सोने से किन बीमारियों का होता है खतरा

हार्ट के लिए खतरा (Sleep for Heart)

पर्याप्त नींद न लेने का सबसे बड़ा प्रभाव हार्ट पर पड़ता है। सोने के दौरान दिल और ब्लड वेसेल्स रिपेयर होते हैं। अगर काफी समय से व्यक्ति सही नींद नहीं ले रहा है तो दिल, किडनी की बीमारियां, ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। नींद की कमी दिल और किडनी की बीमारियों को भी बुलावा देती है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

याददाश्त पर असर

नींद कम होने से चिड़चिड़ापन होता है, मति भ्रम की स्थिति होती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि पर्याप्त नींद न लेने से याददाश्त प्रभावित होती है। वहीं नींद की कमी या नींद से समझौता आपको समय से पहले बूढ़ा सकते हैं। सोने से इंसान की खूबसूरती में सचमुच निखार आता है। रात को अच्छी और पर्याप्त नींद लेने से त्वचा खिली-खिली रहती है।

मोटापे का कारण (Sleep For Weight Loss)

नींद ghrelin और leptin हॉर्मोन को बढ़ाता है जिससे वेट कम होने में हेल्प मिलती है। यदि आप कम सोते हैं तो हार्मोनल दिक्कत होने से वेट बढ़ जाता है। नींद को टालना या कम सोना आपको मोटा बना सकता है। अगर आप वजन कम करने की प्रक्रिया में हैं तो पर्याप्त नींद लें। जब आप सो रहे होते हैं तो शरीर को आराम मिलता है और सर्कुलेटरी सिस्टम शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ा देता है, जिससे त्वचा में ग्लो दिखती है।

अन्य बीमारियों का खतरा

  • इससे स्ट्रोक का खतरा चार गुना बढ़ जाता है।
  • कई तरह के कैंसर का खतरा होता है।
  • दिल की बीमारी का खतरा 48 फीसदी बढ़ जाता है।
  • कम नींद का ब्रेन टिश्यू पर असर पड़ता है।
  • वर्क प्लेस पर प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है।
  • व्यक्ति का लुक और स्किन खराब होती है।
  • भूख ज्यादा लगने से ओवरईटिंग का खतरा।
  • एक्सीडेंट का खतरा तीन गुना बढ़ता है।
  • सर्दी का खतरा तीन गुना रहता है।
  • सिरदर्द होने के चांस और बढ़ जाते हैं।
  • नींद का न पूरा होना मतिभ्रम को बढ़ाता है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल