Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeNationalMamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के सिर पर...

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के सिर पर लगी गंभीर चोट, कोलकाता के हॅास्पिटल में भर्ती

spot_img
spot_img

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) गंभीर रुप से घायल हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से तस्वीरें जारी कर सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी गई है। टीएमसी ने बताया कि उनकी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। तस्वीर में ममता के सिर में गहरी चोट दिखाई दे रही है। उनके सिर से खून भी निकल रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। उसी समय वह गिर गईं। तुरंत उन्हें घर के अंदर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि माथे पर टांके लगाने होंगे। बताया जा रहा है कि चोट काफी गहरी है।

SSKM अस्पताल के बाहर ममता बनर्जी के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुटना शुरू कर दिया है। हालांकि पार्टी ने कहा है कि अस्पताल के आसपास ज्यादा भीड़ ना लगाएं। बता दें कि ममता बनर्जी पिछले कई दिनों से लोकसभा चुनावों को लेकर सुपर एक्टिव हो गई थीं। वह कई दिनों से ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रही थीं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल