Saturday, May 11, 2024
spot_img
HomeKavya RangKavya Rang : ऐ जिन्दगी खूबसूरत होकर भी क्यों उलझी है तू?

Kavya Rang : ऐ जिन्दगी खूबसूरत होकर भी क्यों उलझी है तू?

spot_img
spot_img

ऐ जिंदगी…
खूबसूरत होकर भी क्यों उलझी है तू?
कभी रिश्तों में,
कभी खुद की मान-मर्यदाओं में।

अपनापन पाकर भी,
क्यों होती है तू तन्हा?
कभी इर्ष्या में,
कभी द्वेष में।

ऐ जिंदगी…
खूबसूरत होकर भी
क्यों उलझी है तू?
कभी खुद के ईमान में,
कभी गैरों के सम्मान में।

सब कुछ हासिल होकर भी,
थोड़ी रह जाती है कश्मकश में,
लेकर
जन्म के शान से,
चिता के शमशान में।

ऐ जिंदगी…
खूबसूरत होकर भी,
क्यों उलझी है तू?

पूछता हूं खुद से
कभी व्यथित मन से,
कभी व्यथित जिंदगी से।।

By- राहुल सेठ

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल