Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeTop NewsUP उपचुनाव : आजमगढ़ सीट पर सपा को मिली मात, भाजपा प्रत्याशी...

UP उपचुनाव : आजमगढ़ सीट पर सपा को मिली मात, भाजपा प्रत्याशी ‘निरहुआ’ ने मारी बाजी, ट्वीट कर कहा- जनता की जीत

spot_img
spot_img

आजमगढ़। उत्‍तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट रामपुर और आजमगढ़ में हो रहे उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इन दोनों लोकसभा सीट पर भाजपा ने बाजी मार ली है। आजमगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत दर्ज की है, तो वहीं रामपुर में बीजेपी के प्रत्याशी धनश्याम लोधी ने भी अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। बता दें कि, इन दोनों ही सीट पर समाजवादी पार्टी का प्रभुत्‍व माना जाता है, लेकिन 2019 में दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने वाली सपा इस बार हार गई।

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल निरहुआ लगभग 11,000 से ज्यादा वोटों से विजय हासिल की है। रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा की जीत के बाद अब संसद में सपा के 3 सांसद ही बचे हैं। बीजेपी ने सपा से उसकी पारंपरिक सीटे भी छीन ली। औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

सीएम योगी शाम चार बजे रामपुर और आजमगढ़ में हुई जीत पर पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

दिनेश लाल यादव निरहुआ का ट्वीट- जनता की जीत!

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ट्वीट कर यह कहा कि आजमगढ़ वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल