Sunday, September 22, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsनीतीश कुमार ने की शरद यादव से मुलाकात, गले मिलकर कहा- विपक्षी...

नीतीश कुमार ने की शरद यादव से मुलाकात, गले मिलकर कहा- विपक्षी दल एकजुट हों

spot_img
spot_img
spot_img

इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान नीतीश कुमार अपने पुराने मित्र और सहयोगी रहे शरद यादव से मिले। दोनों बिछड़े दोस्त की तरह एक दूसरे से गले मिले। इसके बाद शरद यादव ने कहा कि जरूरी है कि विपक्षी दल एकजुट हों। विपक्ष के लिए नीतीश कुमार से बेहतर कोई चेहरा नहीं है।

बता दें कि, नीतीश कुमार ने मंगलवार को सबसे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की। इसके बाद वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के मुख्यालय में पार्टी के महासचिव डी. राजा से मिले। नीतीश कुमार दोपहर में दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की और उसके बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से भी मिले।

बता दें कि नीतीश कुमार 2017 में महागबंधन से नाता तोड़ने के बाद बीजेपी के साथ चले गए थे। इससे नाराज होकर शरद यादव ने जदयू से अलग होकर अपनी पार्टी बना ली थी बाद मे वह अपनी पार्टी का विलय राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में कर दिया। अब नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी से नाता तोड़कर बिहार में राजद के साथ महागठबंधन की सरकार बना लिए हैं और 2024 के चुनाव विपक्षी एकता के लिए अन्य पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने शरद यादव से भी मुलाकात की।

वहीं इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और विपक्षी एकता सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर गांधी और कुमार के बीच बैठक करीब एक घंटे तक चली। नीतीश ने जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच डी कुमारस्वामी से भी उनके आवास पर मुलाकात की।

राहुल और नीतीश के बीच बिहार में एनडीए से बाहर निकलने और राजद, कांग्रेस और वामपंथियों के बाहरी समर्थन के साथ ‘महागठबंधन’ सरकार बनाने के बाद से यह पहली मुलाकात है। बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं और विपक्षी नेताओं से उनकी मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल