Sunday, September 22, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsकुछ इस अंदाज में कार्तिक आर्यन ने किया अपनी फिल्म ‘Aashiqui 3’...

कुछ इस अंदाज में कार्तिक आर्यन ने किया अपनी फिल्म ‘Aashiqui 3’ का ऐलान…

spot_img
spot_img
spot_img

अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की ताबड़तोड़ कमाई के बाद कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में छाए हुए हैं। अब कार्तिक के झोली में एक और बड़ी फिल्म आई है। अब वो डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म ‘आशिकी 3’ (Ashiqui 3) में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर की है। बता दें कि, हाल ही में अभिनेता ने कियारा आडवाणी के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग शुरू की है, जिसके बारे में उन्होंने अपडेट दिया था।

कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘आशिकी 3’ का वीडियो शेयर किया है। इसके बाद कैप्शन में लिखा है कि, “अब तेरे बिन जी लेंगे हम… जहर जिंदगी का पी लेंगे हम…” इतना ही नहीं, एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वो बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं। फिल्म आशिकी 3 के जरिए दोनों ने कोलैबोरेशन करके एक साथ फिल्म बनाने का फैसला लिया है।

कार्तिक को साइन करना चाहते थे अनुराग बसु

बात करें डायरेक्टर अनुराग बसु की तो रिपोर्ट्स की मानें तो वो बहुत वक्त से कार्तिक आर्यन को अपनी किसी फिल्म में साइन करने का मौका ढूंढ रहे थे। मनोरंजन जगत को उन्होंने तमाम बड़ी फिल्मों से नवाजा है. उनकी आखिरी फिल्म साल 2020 में आई थी, जिसका नाम लूडो था. इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

बाकी लव स्टोरी से अलग होगी ये कहानी

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आशिकी और आशिकी 2 की तरह आशिकी 3 भी एक लव स्टोरी पर आधारित कहानी होगी, लेकिन, खास बात ये है कि कार्तिक की इस फिल्म की कहानी बेहद अलग और दिलचस्प होने वाली है. इसके पहले आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी और कैमिस्ट्री को भी दर्शकों का खूब प्यार और सपोर्ट मिला था. इसके गाने दर्शकों को इस कदर पसंद आए कि आजतक लोग इन गानों को गुनगुनाते हैं. बता दें आशिकी 2 साल 2013 में रिलीज हुई थी।

कृति सेनन संग फिल्म में नजर आने वाले हैं एक्टर

बता दें कि कार्तिक आर्यन जल्द ही कृति सेनन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आने वाले हैं। इनके पास तमाम फिल्में हैं जिनके जरिए वो बैक टु बैट बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा वह कियारा के साथ ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। कृति और कियारा दोनों के साथ कार्तिक पहले भी फिल्म कर चुके हैं. वहीं, दो महीने पहले आई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल