Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsलाल किले से संसद तक सासंदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, गिरिराज...

लाल किले से संसद तक सासंदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, गिरिराज सिंह का तंज- विपक्ष कहीं चीन का झंडा न थाम ले

spot_img
spot_img
spot_img

15 अगस्त को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को मनाने के लिए देशभर से कई राज्यों के स्थानीय लोग व विभिन्न सरकारी विभाग के लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब बाइक पर सवार होकर और हाथ में तिरंगा झंडा लेकर सांसदों ने लाल किले से विजय चौक तक तिरंगा रैली निकाली। वहीं बाइक तिरंगा रैली से विपक्ष की दूरी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी जो काम करेंगे विपक्ष उसके उलट काम करेगा। उन्हें तो लगता है कि विपक्ष तिरंगे की जगह कहीं चीन का झंडा न थाम ले।

विपक्ष की दूरी पर केंद्रीय मंत्री ने बोला हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के जरिए देश को एकजुट होने का संदेश दिया जा रहा है। यह उत्सव हर नागरिक है। सभी नागरिक यदि कोशिश करेंगे तो देश एक मजबूत राष्ट्र बनेगा। बाइक तिरंगा रैली से विपक्ष की दूरी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों को खुद के अंदर झांकना चाहिए। सरकार हमेशा चर्चा के लिए तैयार है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया। आज हम आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोग तिरंगे पर भी सवाल उठा रहे हैं। मोदी जी जो काम करेंगे विपक्ष उसके उलट काम करेगा। उन्हें तो लगता है कि विपक्ष तिरंगे की जगह कहीं चीन का झंडा न थाम ले।

बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ लाल किले से सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन विजय चौक पर होगा। संस्कृति मंत्रालय की तरफ से आयोजित इस तिरंगा बाइक रैली का मकसद ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाना है। इस तिरंगा बाइक रैली में सभी सांसदों से शामिल होने की अपील की गई थी लेकिन रैली में केवल भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री पहुंचे। रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह आजादी का एक उत्सव है। स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल