Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeTop NewsVideo : तस्कर का नायाब तरीका देख दंग रह गये कोलकाता एयरपोर्ट...

Video : तस्कर का नायाब तरीका देख दंग रह गये कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी, पान मसाले के पाउच में मिला इतना US डॉलर

spot_img
spot_img

Kolkata : कोलकाता कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने रविवार को एक शख्स को अमेरिकी डॉलर की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। जो अवैध रुप से डॉलर लेकर बैंकॉक जा रहा था। उसने ये डॉलर सीलबंद पान मसाला पाउच के अंदर छिपाकर रखे थे। यह रकम इंडियन करेंसी में करीब 32 लाख 78 हजार है। यह व्यक्ति बैंकॉक जाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

अधिकारियों के अनुसार चेक-इन पर सामान की तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में गुटखा मिला, जिस पर अधिकारियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने गुटखा के पाउच को फाड़ा तो अंदर से 40 हजार अमेरिकी डॉलर (3.27 करोड़ रुपये से अधिक) की रुपए मिले। हर पाउच के अंदर दस डॉलर के दो नोट पैक किए गए थे। अधिकारियों ने बताया, शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

कोलकाता के कस्टम के ऑफिशयल ट्वीटर हैंडल से इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें एक अधिकारी पाउच को फाड़ते हुए नजर आ रहा है। डॉलर को पाउच में मसाले के साथ पॉलीथिन में पैक करके रखा गया था। पास ही पाउच से लबालब भरा एक बड़ा ट्रॉली बैग भी देखा जा सकता था। इस पान मसाले का नाम शुद्ध प्लस है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल