Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeTop NewsCM Yogi ने सपा के गढ़ मैनपुरी में भरी हुंकार, कहा- चाचा...

CM Yogi ने सपा के गढ़ मैनपुरी में भरी हुंकार, कहा- चाचा की हालत फुटबॉल जैसी, कभी इधर-कभी उधर

spot_img
spot_img

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सोमवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य के प्रचार के लिए अखिलेश के विधानसभा क्षेत्र करहल पहुंचे है। जहां उन्होंने नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) पर जमकर हमला भी बोला।

शिवपाल यादव पर बोला हमला

उन्होंने शिवपाल सिंह यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी हालत पेंडुलम जैसी हो गई है, वो कभी इधर जाते हैं औऱ कभी उधर। फीफा फुटबॉल वर्ल्डकप की तरह उन्हें कोई इधर से किक मारता है, कोई उधर से। सीएम योगी ने कहा कि सपा में परिवारवाद हावी है, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव हो या बड़े नेता- सब एक ही परिवार से आते हैं। सभी बड़े पदों के अलावा सभी बड़े चुनाव एक ही परिवार के सदस्य चुनाव लड़ते हैं।

चाचा-भतीजा नौकरी निकलते ही वसूली पर निकल पड़ते थे

उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश में वह परंपरा बंद हो गई जब नौकरी निकलने पर यह चाचा भतीजा लोग झोला उठाकर वसूली करने निकल पड़ते थे और बदनाम इटावा मैनपुरी के लोग होते थे। लेकिन आज बिना भेदभाव के नौकरी मिल रही है। आज किसी की हिम्मत नहीं कि कोई अवैध वसूली कर सके

मैनपुरी की जनता को इमोशनल कर गुमराह कर रही सपा

सपा की सरकार चार-चार बार रही इनके अपने अपने बंगले बन गए लेकिन इटावा मैनपुरी में गरीबों के आवास नही बन पाए। इनके शासन काल में गरीबों का राशन माफिया हड़प जाते थे। यूपी में पैतालीस लाख लोगो को आवास उपलब्ध करवाए है यूपी के गरीब के पास अपना आवास होगा। वो कभी संकट में सामने नहीं आए लेकिन अब इमोशनल करके मैनपुरी की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

कोरोना के संकट के समय सपा के विधायक सांसद गायब थे

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के संकट के समय सपा के विधायक सांसद गायब थे, जबकि बीजेपी के पदाधिकारी मैदान में डटे थे। यूपी विधानसभा चुनाव में भी मैनपुरी और एक अन्य सीट पर बीजेपी को जीत हासिल हुई थी, जबकि पड़ोस की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़े थे औऱ वो वहां से जीते भी थे। कोरोना काल में फ्री में टेस्ट उपचार वैक्सीन और राशन देने का काम किया अखिलेश कोरोना में हालचाल लेने नही आए थे यह आपके साथ संकट में नही खड़े सकते यह अब आपको इमोशनल करके बहकाने आए है।

आज यूपी में बेरोजगार युवाओं को बिना भेदभाव के नौकरी मिल रही

सीएम ने कहा आज यूपी में बेरोजगार युवाओं को बिना कोई भेदभाव के नौकरी मिलती है। गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वाले माफियाओं की सम्पत्ति जब्त कर उसपर गरीबों के आवास बना रहे है। विधानसभा चुनाव में तमाम अफवाहों और गरीबों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को ब्याज सहित भुगतना पड़ेगा।

अयोध्या में बन रहा भव्य राममंदिर

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है अयोध्या के विकास को तीस हजार करोड़ की परियोजनाएं डबल इंजन की सरकार के कारण ही मिल पा रही है। चुनाव के समय नाते रिश्तेदारी निकाल कर वोट मांगने वाले नही ईमानदारी से मैनपुरी के विकास के लिए खड़ा होने वाले ही मैनपुरी का विकास कर सकते है।

रघुराज शाक्य ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम किया

सीएम योगी ने कहा रघुराज शाक्य अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कोई पद की मांग नहीं की। वह सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे और भाजपा ने उनकी लगन को देखकर उन्हें मैनपुरी से मैनपुरी के विकास के लिए प्रत्याशी बनाया है।मैनपुरी में सदर और भोगांव विधानसभा में जीते भाजपा के विधायक विकास कर रहे है. समाजवादियों का वश चलता तो यह लोग गरीबों की पेंशन तक हड़प जाते।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल