Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeTop Newsअलीगढ़ में बोले CM Yogi- यूपी की कानून व्यवस्था देश के लिए...

अलीगढ़ में बोले CM Yogi- यूपी की कानून व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी, आज ना दंगे है, ना दंगाई

spot_img
spot_img

CM Yogi In Aligarh : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में देश बदल गया और भारत अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। CM ने कहा कि “पिछले 5 वर्षों में आपने बदलते हुए उत्तर प्रदेश को देखा है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नजीर बनी हुई है।

2012 -2017 के बीच UP में हुए थे 700 से अधिक दंगे

सीएम योगी ने आगे कहा कि यूपी में जिस तरह की आपराधिक घटनाएं होती थी ये किसी से छिपी हुई नहीं है, लेकिन योगी सरकार ने अपराधिक मामलों पर नकेल कसने के लिए कानून को और भी पुख्ता कर दिया है। “यहां पहले महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था लेकिन आज कर्फ्यू समाप्त। 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में दंगों की एक लंबी श्रंखला खड़ी थी, 700 से अधिक छोटे-बड़े दंगे हुए थे। आज दंगे नहीं, दंगाई नहीं।

ये नया प्रदेश है

उन्होंने आगे कहा कि”ये नया प्रदेश है जो मेहनत के साथ सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार तो देता है मगर जबरन किसी व्यक्ति के साथ किसी ने दुस्साहस करने का प्रयास किया तो उसका जीना हराम कर देते हैं। आज प्रदेश और केंद्र में एक विचारधारा की सरकार है तो योजनाओं को आसानी से लाने में मदद मिल जाती है। हमने योजनाओें में किसी प्रकार का भदेभाव नहीं किया।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल