Sunday, September 22, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsदुमका हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बेतुका बयान, कहा- ऐसी घटनाएं...

दुमका हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बेतुका बयान, कहा- ऐसी घटनाएं तो होती रहती है

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका की घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सोरेन ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बोलकर नहीं आती हैं। घटनाएं तो होती रहती हैं, इनको किस तरह से लिया जाए। सीएम ने कहा कि इस मामले में मेरी जो भी सोच थी उससे आप लोगों को पहले ही अवगत करा दिया है।

बता दें कि, इसके पहले सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना के बाद लिखा था कि दुमका की घटना से वो दुखी हैं। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने दुमका पुलिस को न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

ऐसी घटनाएं होती रहती है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उस घटना पर यह प्रतिक्रिया दी, जिसमें दुमका में एक नाबालिग लड़की की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली थी। उन्होंने कहा- “घटनाएं होती रहती हैं। वे कहां नहीं होती हैं? ऐसी घटनाओं की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।”

बचाव में उतरी पार्टी

सोरेन की पार्टी झामुमो ने हालांकि सीएम सोरेन की टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैं। पार्टी कुछ भी कहे लेकिन सोरेन के बयान से लगता नहीं है कि वो सीरियस हैं। बयान के समय वो रिलैक्स ही दिख रहे थे।

बता दें कि झारखंड के दुमका में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय आदिवासी लड़की पेड़ से लटकी मिली थी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण किया था। वहीं लड़की की मां का दावा है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया है।

दुमका के एसपी ने कहा- “दुमका में एक पेड़ से लटकी मिली लड़की आदिवासी है। इस मामले में अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।मामले की जांच की जा रही है।

वहीं इस दुमका में एक और मामले में एकतरफा प्यार में पागल एक मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की को जिंदा जला दिया। इस मामले में आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया है। इन दोनों मामलों को लेकर सोरेन सरकार पर बीजेपी हमलावर है। भाजपा कानून व्यवस्था के मामले में सोरेन सरकार का फेल होने का दावा कर रही है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल