Tuesday, May 21, 2024
spot_img
HomeTop NewsBank Holidays January 2023 : जनवरी में 14 दिन रहेगा बैंक हॅालिडे,...

Bank Holidays January 2023 : जनवरी में 14 दिन रहेगा बैंक हॅालिडे, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img

Bank Holidays January 2023 : साल 2022 खत्म होने में बस 4 दिन ही बाकी है, उसके बाद नए वर्ष 2023 (New Year 2023) का आगाज हो जाएगा। ऐसे में आरबीआई (RBI) ने जनवरी में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसके अनुसार, पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। हम आपकी सुविधा के लिए जनवरी महीने में बैंकों में होने वाले अवकाश की पूरी लिस्ट लेकर आएं है, अगर आप कोई बैंक संबधी जरुरी काम नहीं निपटा पाएं है, तो उसे फटाफट निपटा लें। तो चलिए जानते है कि अगले महीने किस-किस दिन बैंक हॅालिडे रहेगा।

रिजर्व बैंक ने जारी की हॅालिडे लिस्ट

बता दें कि रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) हर कैलेंडर वर्ष के लिए हॅालिडे की लिस्ट तैयार करता है। RBI ने दिसंबर में बैंकों की छुट्टियों को लेकर हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। बैंक की यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन रहने वाली हैं। यहां Bank Holiday List दी गई है, जिसे देखकर आप जान सकते हैं कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इन छुट्टियों की सूची में दूसरा और चौथा शनिवार के साथ ही 5 रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

जनवरी में कई त्यौहार और दिवस

जनवरी में कुछ महत्वपूर्ण त्यौहार हैं जैसे नव वर्ष, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मिशनरी दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, पोंगल, गणतंत्र दिवस आदि. ध्यान दें कि इन सभी दिनों में सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे. यह छुट्टियों बैंकिंग जोन के हिसाब से होंगी।

देखें जनवरी 2023 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 जनवरी : नए साल का दिन (सभी राज्यों में) (रविवार)
5 जनवरी : गुरु गोविंद सिंह जयंती
8 जनवरी : रविवार (सभी राज्यों में)
11 जनवरी : मिशनरी दिवस (केवल मिजोरम)
12 जनवरी : स्वामी विवेकानंद जयंती
14 जनवरी : मकर संक्रांति (दूसरा शनिवार)
15 जनवरी : पोंगल/माघ बिहू (रविवार)
22 जनवरी : सोनम लोसर (केवल सिक्किम) (रविवार)
23 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
25 जनवरी : राज्य दिवस (हिमाचल प्रदेश)
26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (सभी राज्यों में)
28 जनवरी : चौथा शनिवार (सभी राज्यों में)
29 जनवरी : रविवार (सभी राज्यों में)
31 जनवरी : मेदम मेफी (केवल असम)

राज्यों के हिसाब से छुट्टियां :

बता दें कि बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday) अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य इवेंट पर निर्भर करती हैं। यानी कि हर एक राज्य और शहरों में ये अलग-अलग हो सकती हैं। वैसे, भले ही बैंकों की ब्रांच बंद रहें, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेगी। ऐसे में अगर आप छुट्टियों के दिन कोई काम करना चाहते हैं तो ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि बैंक हॉलिडे लिस्ट आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे चेक कर सकते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल