Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeNew DelhiEarthquake : दिल्ली-NCR में फिर हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के...

Earthquake : दिल्ली-NCR में फिर हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

spot_img
spot_img

Delhi Earthquake : देश की राजधानी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता का 5.4 मापी गई है। इसका केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

बता दें कि शनिवार रात करीब 7.57 बजे लोगों ने करीब 54 सेकेंड के लिए भूकंप झटके महसूस किए, जिसके चलते जमीन में काफी तेज कंपन हुआ है। भूकंप के झटके महसूस होते ही यहां भी लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर की ओर निकल गए थे। एक दिन के अंतराल के बाद ये पांचवी बार है जब देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

उत्तराखंड में भी आज महसूस किए गए थे भूकंप के झटके

उत्तराखंड में भी शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां करीब 4 बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 थी।

इससे पहले 10 नवबंर को सुबह अरुणाचल प्रदेश में आधे घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया। दोनों ही बार भूकंप सियांग जिले में आया है था। पहला भूकंप सुबह 10.31 बजे और दूसरा भूकंप 10.59 बजे आया है। दोनों ही बार भूकंप का केंद्र धरती से 10 किमी नीचे था।

मंगलवार को भी आया था भूकंप

मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर और यूपी समेत 5 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र भी नेपाल में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 थी। इस भूकंप की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में ये भूकंप 9 नवंबर रात 1 बजकर 57 मिनट पर आया था। जिसकी वजह से दोती जिले में घर गिर गया था और 6 लोगों की जान चली गई थी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल