Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeInteresting FactsUnique Creatures Of The World : क्या आपने भी देखा चूहे जैसा...

Unique Creatures Of The World : क्या आपने भी देखा चूहे जैसा हिरण और मकड़े जैसा केकड़ा, जानिए दुनिया के सबसे अनोखे जीवों के बारे में

spot_img
spot_img

Most Unique Creatures Of The World : अगर हम आपसे कहे कि क्या आपने चूहे जैसा हिरण और मकड़े जैसा केकड़ा देखा है? तो आप कहेंगे कि हम ये कैसी बात कर रहे है ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन ऐसा ही है। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे ही जीवों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे और आपको यकीन करना मुश्किल होगा।

Unique Creatures Of The World : जानें दुनिया के सबसे अनोखे जीवों के बारे में

जावा माउस डियर

जावा माउस डियर, यह जानवर इंडोनेशिया, बर्मा, ब्रुनी, कंबोडिया, चीन, लाओस, मलयेशिया, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम में पाया जाता है। जो चूहा होकर हिरण जैसा दिखाई देता है। इसकी लंबाई करीब 10 ईंच होती है और वजन 2 किलो के आसपास होता है।

स्पाइडर केकड़ा

स्पाइडर केकड़ा जो जापान के गहरे समुद्र में पाया जाता है। यह एक मकड़े जैसा दिखता है। खास बात की यह 100 साल तक जीवित रह सकता है। इसका वजन 40 पौंड और पैरों की लंबाई करीब 10 फीट तक होती है।

फ्रिल्ड नेक लिजर्ड

फ्रिल्ड नेक लिजर्ड जिसका गला झालर जैसा होता है, इस कारण इसका ये नाम पड़ा। यह छिपकली उत्तरी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी न्यू गिनी में पाई जाती है। जब यह अपने शिकार को देखती है तो अपने काले पंजों पर खड़ी हो जाती है और अपने झालरों को खोलकर फुंफकार मारने लगती है।

आए आए बंदर

आए आए बंदर की प्रजाति का एक जानवर है जो मेडागास्कर के इलाके में पाया जाता है। यह देखने में बेहद डरावना लगता है, इसकी पूंछ करीब 2 फीट लंबी होती है।

पोटू चिड़िया

पोटू एक प्रकार की चिड़िया है, जिसकी चोंच ज्यादा चौड़ी और अनोखी होती है। इसी चोंच की मदद से ये उड़ते हुए कीड़ों को पकड़ती है। यह उष्णकटिबंधीय मध्य और दक्षिणी अमेरिका में पाई जाती है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल