Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeInternationalलो Twitter से उड़ गई नीली चिड़िया! Elon Musk ने Logo में...

लो Twitter से उड़ गई नीली चिड़िया! Elon Musk ने Logo में किया बदलाव

spot_img
spot_img

Twitter Logo : जब से एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर के मालिक बने है, तब से उन्होंने ऐसे कई बदलाव किए, जिससे यूजर्स को काफी हैरानी भी हुई। पहले ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की अब उन्होंने ट्विटर का लोगो ही भी बदल दिया है। जी हां, ट्विटर वाली नीली चिड़िया उड़ गई अब उसकी जगह डॅाग का लोगो दिखाई दे कहा है।

नया लोगो देख यूजर्स हुए शॅाक्ड

सोमवार रात से यूजर्स को ट्विटर अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता नजर आ रहा है। इस लोगो को देखकर यूजर्स शॉक्ड हो गए। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE और #TwitterLogo ट्रेंड करने लगा। पहले यूजर्स को लगा कि ट्विटर हैक हो गया है। हालांकि कुछ देर बाद Elon Musk ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया।

एलन मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी

एलन मस्क ने मंगलवार रात करीब 12.20 बजे एक फोटो ट्वीट की। जिसमें एक कुत्ता कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा है। वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है। इस लाइसेंस में नीली चिड़िया की फोटो है। जिसके बाद डॉगी पुलिस ने कह रहा है कि ये पुरानी फोटो है। एलन के इस ट्वीट के बाद सभी तरह के कसायों पर विराम लग गया। ये क्लियर हो गया कि Logo में बदलाव Elon Musk ने किया है।

मोबाइल एप में कोई बदलाव नहीं

खास बात यह है कि ट्विटर के मोबाइल एप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लोगो में दिख रहे कुत्ते की फोटो (शिबा इनु की) को डॉगकॉइन ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी के लोगो के रूप में जाना जाता है, जिसे 2013 में एक मजाक के रूप में बनाया गया था।

वैरायटी के अनुसार, पिछली बार 44 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे में ट्विटर को खरीदने वाले मस्क डोगे मीम के जाने-माने सुपरफैन हैं और उन्होंने डॉगकोइन को ट्विटर पर और पिछले साल “सैटरडे नाइट लाइव” की मेजबानी के दौरान दोनों में बढ़ावा दिया है। सोमवार को ट्विटर के वेब लोगो में बदलाव के बाद डॉगकॉइन का मूल्य 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल