Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeNationalशादी के लिए लड़की देखने गया था युवक, फिर क्या हुआ ऐसा...

शादी के लिए लड़की देखने गया था युवक, फिर क्या हुआ ऐसा जो 3 बच्चों की मां के साथ हुआ फरार

spot_img
spot_img

Trending News : पश्चिम बंगाल के मालदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां पर एक युवक अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया था। मगर, उसे लड़की पसंद नहीं आई, और उसका दिल उसकी मां पर आ गया। इसके बाद वह लड़की की मां को लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

लड़के को नहीं पसंद आई लड़की

मिली जानकारी के मालदा के गजोल थाना क्षेत्र के करकच पंचायत के इचाहार गांव के निवासी गजोल की बेटी को शादी के लिए देखने उसके घर एक युवक पहुंचा था, जिसकी जमकर खातिरदारी की गई। इसके बाद जब उसने लड़की को देखा तो उसे लड़की पसंद नहीं आई, बल्कि उसकी मां पसंद आ गई। इसके बाद वो वो लड़की मां को लेकर फरार हो गया।

पति ने कही ये बात

महिला के पति गजोल ने अपनी पत्नी को कई जगह पर तलाश किया। मगर, उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। गजोल का कहना है कि उसकी बेटी शादी के योग्य है, मैं उसके लिए वर तलाश रहा था। 25 मार्च को एक युवक शादी के लिए बेटी देखने आया मगर, वह मेरी पत्नी को लेकर फरार हो गया। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, चिंता बढ़ रही है, क्योंकि पत्नी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

महिला के तीन बच्चे है

परिजनों का कहना है कि महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर बेटी देखने आए युवक के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार सकते में है। स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। गजोल अपनी पत्नी की फोटो लेकर इधर-उधर भटक रहा है।

पुलिस कर रही महिला की तलाश

पुलिस का कहना है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है, जल्द ही महिला की तलाश कर ली जाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल