Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeInternationalOMG! महिला को दफनाने जा रहे थे, ताबूत से आई खटखटाने की...

OMG! महिला को दफनाने जा रहे थे, ताबूत से आई खटखटाने की आवाज, बोली- मैं जिंदा हूं…

spot_img
spot_img

Dead woman gets Alive at Funeral : कई बार कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जिसे सुनकर उसपर जल्दी यकीन नहीं होता है। पहली नजर में वो बात चमत्कार से कम नहीं लगती। एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है कि जिसे सुनकर एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा। दरअसल, एक महिला की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई थी, घरवाले उसकी मौत का शोक मना रहे थे, उसे दफनाने के लिए लेकर जाया जा रहा था।तभी ताबूत के भीतर से अचानक खटखटाने की आवाज सुनाई दी। जब घरवालों ने ताबूत खोलकर देखा, तो वे सन्न रह गए. क्योंकि, मरी हुई महिला जिंदा होकर दोबारा उठ खड़ी हुई और बोली वो जिंदा है।

यहां की है घटना

यह चौंकाने वाली यह घटना इक्वाडोर के बाबाहोयो की है। nypost की रिपोर्ट के अनुसार, बीते शुक्रवार को बाबाहोयो में 76 वर्षीय बेला मोंटोया (Bella Montoya) की शोकसभा रखी गई थी। महिला को दफनाने की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक वो जीवित होकर ताबूत से उठ खड़ी हुई। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए, क्योंकि डॉक्टरों ने खुद उन्हें मृत घोषित किया था। वहीं कुछ लोग इस घटना को भगवान का चमत्कार बता रहे हैं।

महिला बोली- अभी जिंदा हूं

जैम प्रेस के मुताबिक, मोंटोया के बेटे गिल्बर्ट बलबेरन ने लोकल मीडिया को बताया कि शोकसभा के दौरान उनकी मां का बायां हाथ ताबूत से टकरा रहा था। जिससे ताबूत से आवाज आने लगी। गिल्बर्ट सोच में पड़ गए, इसके बाद जब उन्होंने ताबूत को खोलकर देखा, तो उन्होंने अपनी मां को जिंदा पाया, महिला उनसे कह रही थी कि वह जिंदा है।

मरने के चार घंटे बाद हुआ ये चमत्कार

बेटे का दावा है कि महिला को डॉक्टरों ने डेड डिक्लेयर किया था। उन्हें बाकायदा डेथ सर्टिफिकेट भी इशू किया गया, जिसमें महिला की मौत का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताया गया। गिल्बर्ट ने बताया कि उनकी मां के निधन के चार घंटे बाद उन्होंने एक शोकसभा रखी, तभी यह चमत्कार हुआ।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इक्वाडोर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक टीम को यह जांच करने के लिए नियक्त किया है कि आखिर जिंदा महिला को डेड कैसे डिक्लेयर कर दिया गया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कोई अपने ही अंतिम संस्कार के वक्त जीवित हो गया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल