Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeEntertainmentभोजपुरी एक्ट्रेस Akansha Dubey की मौत से लेकर ब्वॉयफ्रेंड पर लगे हत्या...

भोजपुरी एक्ट्रेस Akansha Dubey की मौत से लेकर ब्वॉयफ्रेंड पर लगे हत्या के आरोप तक, 10 Points में जानिये सबकुछ

spot_img
spot_img

Akansha Dubey Suicide Case : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) की बीते रविवार 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली थी। मौत के बाद से हर घंटे एक्ट्रेस की मौत के मामले में नए खुलासे हो रहे हैं, पर पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है। एक दिन पहले एक्ट्रेस का लाइव आना। आत्महत्या वाले दिन ही एक्ट्रेस का न्यू सॉन्ग रिलीज होना। फिर लिवइन में रहने वाले भोजपुरी सिंगर पर मौते के पीछे शक होना। आइये 10 Points में जानते हैं, एक्ट्रेस की मौत से लेकर ब्यॉफ्रेंड के ऊपर लगे हत्या के आरोप तक की पूरी कहानी…

26 मार्च की सुबह वाराणसी के सारनाथ स्थित के एक होटल में आकांक्षा की लाश फंदे से लटकती मिली। पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन की वहा से उन्हें शराब की बोतल सिगरेट और आकांक्षा का मोबाइल मिला। पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।एक्ट्रेस का उसी दिन भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ एक एल्बम रिलीज होना था, जो सुबह 8 बजे हुआ भी।

एक्ट्रेस की लाश उसी दिन 11 बजे मिली थी। ट्विटर पर आकांक्षा का गाना और उनका एक दिन पहले लाइव वीडियो ट्रेंड करने लगा, जिसमें वो रोती हुई दिखी। फैन्स ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार कर दिया।

होटल के मैनेजर ने पुलिस से बड़ा खुलासा किया कि आकांक्षा शनिवार की रात एक पार्टी में गई थीं, जहां से आने के बाद वो लड़खड़ाते हुए अपने रूम तक गई। उनके साथ एक 25 साल का लड़का भी था जो काले शर्ट में था। कुछ देर होटल में रुकने के बाद वो वहां से चला गया।

दूसरे दिन आकांक्षा जब रूम से काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो होटल मैनेजमेंट को शक हुआ पुलिस की मौजूदगी में ताला खुलवाया गया तो उनकी लाश पंखे से लटकती मिली। परिवार को इसकी जानकारी दी गई। मां दूसरे दिन पुलिस स्टेशन पहुंची।

इधर पुलिस को पता चला कि आकांक्षा भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशन में थी और उन्हीं के साथ वाराणसी के टकटक पुर में लिव इन में रहती थी। पर जब पुलिस वहां पहुंची तो समर सिंह वहां नहीं मिले।

मां ने आते ही बड़ा आरोप लगाया और बताया कि सिंगर समर सिंह बेटी को मारता पीटता था और टॉर्चर करता था। साथ में किये गए काम के भी पैसे नहीं दिये। ये भी आरोप लगाया कि समर सिंह का करीबी भाई संजय सिंह ने बीते 21 मार्च को बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी।

मां की तहरीर पर वाराणसी पुलिस ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इधर फैन्स और आकांक्षा के करीबी ये मानने को तैयार ही नहीं कि वो आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती हैं।

इसी साल 14 फरवरी 2023 को उन्होंने समर सिंह के साथ दो पोस्ट किए थे। एक में दो तस्वीरें थीं, जिसमें वह समर सिंह को प्यार भरी निगाहों के साथ देख रही थीं और कैप्शन में लिखा था हैप्पी वैलेंटाइन्स डे। और दूसरे पोस्ट में भी दोनों कोजी-कोजी पोज दे रहे थे। हालांकि कभी समर सिंह ने अपनी तरफ से आकांक्षा संग रिश्ते पर बात नहीं की।

https://www.instagram.com/p/CondJnxBYSc/?utm_source=ig_embed&ig_rid=85e5e390-0c0c-48ab-971d-d8d856b99b28

इस मामले में एडिशनल सीपी संतोष सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर भोजपुरी सिंगर समर सिंह और दूसरा उनके करीबी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया जिस तरीके से बंद कमरे से शव की बरामदगी हुई है। हत्या जैसा कोई मामला प्रतीत नहीं होता है, लेकिन हम फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेंगे।

आकांक्षा मूललरुप से भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। एक्ट्रेस तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। आकांक्षा टिक टॉक से लाइम लाइमट में आईं थीं और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

https://www.instagram.com/p/ConeYzSBmJ9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=415ad035-e88d-46b4-8485-4a6e2c515d60
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल