वाराणसी। अग्रहरि महिला समाज वाराणसी महानगर समिति की ओर नाटी इमली स्थित एक होटल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल ने दीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना व गणेश स्तुति के साथ कार्यक्रम शुरु हुआ। कार्यक्रम में आई हुई सभी महिलाओं को मांग टीका उपहार स्वरूप दिया गया।
कलाकार करिश्मा अग्रहरि,रूबी अग्रहरि,नेहा अग्रहरि, डिंपल अग्रहरि ने एकल नृत्य की प्रस्तिति दी। इसके अलावा कैट वाक और तीज प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इस दौरान निर्णायक मंडल ने इन प्रतियोगी महिलाओं से सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व महिला उत्थान से सम्बंधित प्रश्न भी पूछे।
समिति की अध्यक्ष बबिता अग्रहरी ने निम्न महिलाओं का चयन किया, जिसमें तीज क्वीन- प्रथम- श्वेता अग्रहरि,द्वितीय-नेहा अग्रहरि, तृतीय रूबी अग्रहरि रही। इसके बाद तीज क्वीन का ताज पहनाकर अग्रहरि महिला वाराणसी महानगर समिति की अध्यक्ष बबिता अग्रहरी व महामंत्री प्रियंका अग्रहरी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं में अपने कर्तव्यों के साथ अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस कार्यकम में मुख्य रूप से अनुराधा, सुमन, दीपिका, संगीता शशिलता, कंचन, सुष्मा, रश्मि, सुनीता व अन्य अग्रहरी महिलाएं मौजूद रही।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।
Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts